![]() |
| Rahul Gandhi and RPN Singh |
कुशीनगर : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कुशीनगर में कहा कि पीएम मोदी ने झूठ बोलकर जो कुछ आप से छीना है, कांग्रेस की सरकार बनने पर वह सब कुछ वापस किया जाएगा। मोदी ने कहा हर साल दो करोड़ रोजगार देंगे, खाते में 15 लाख रुपये भेजेंगे, बंद चीनी मिल चलाएंगे, किसानों की आय दोगुनी कर देंगे, ऐसे तमाम झूठ बोलकर सबकुछ छीनने का कार्य किया। हम झूठ नहीं बोलेंगे और यह सब वापस भी करेंगे। राहुल गांधी गुरुवार को कुशीनगर के मथौली बाजार में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर रहे राहुल ने पीएम मोदी को झूठा और खुद सच्चा साबित करने के लिए छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश व राजस्थान में पूरे किए गए वादों की दलील भी दी और कहा कि नोटबंदी, जीएसटी ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। कल कारखाने व छोटे व्यापार बंद हो गए, रोजगार मर गया।
यह भी पढ़े - ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप, कहा बीजेपी के निर्देश पर लिया फैसला
इसके चलते आम आदमी बाजार से दूर हो गया और कारोबारियों ने हाथ पीछे खींच लिए। खरीदारी देश की अर्थव्यवस्था के इंजन में मोबिल व डीजल का काम करती है। मोदी ने इसे ही बंद कर दिया।
राहुल ने कहा कि यह सब ठीक करने के लिए ही कांग्रेस न्याय योजना लाई है। इसके तहत 12 हजार रुपये महीने से कम आय वाले 5 करोड़ परिवारों को साल में 72 हजार रुपये देंगे। इससे अर्थव्यवस्था एक चेन के तहत चल पड़ेगी।
यह भी पढ़े- क्या प्रधानमंत्री पहले से फ़िक्स इंटरव्यू दिया करते थे? - रवीश कुमार
राहुल ने एक अर्थशास्त्री की तरह खरीदारी से कारोबारी और रोजगार तक का गणित भी समझाया। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा को पूंजीपतियों की सरकार बताते हुए कहा कि अनिल अंबानी सरीखे अन्य उद्योगपति करोड़ों रुपये लेकर खुलेआम घूम रहे हैं और 20 हजार का बकाएदार किसान जेल भेजा जा रहा है।
यह भी पढ़े - चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, कल रात 10 बजे से पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार बंद
कांग्रेस की सरकार में कोई किसान बकाए के लिए जेल नहीं जाएगा। कांग्रेस की सरकार बनी तो दो बजट पास होगा एक आम और दूसरा किसान के लिए। हम किसानों के लिए अच्छी कृषि अर्थव्यवस्था देंगें ताकि इनके चेहरे पर असल में खुशहाली आ सके।
यह सब होगा, बस आपका आशीर्वाद चाहिए। कांग्रेस प्रत्याशी आरपीएन सिंह के समर्थन में आयोजित इस सभा के दौरान राहुल ने भीड़ में मौजूद युवाओं से सीधा संवाद किया और बताया कि आपके साथ धोखा हुआ है, हम आपके विश्वास के साथ न्याय करेंगे।

No comments:
Post a Comment
Thanks For Visit my site