आम आदमी पार्टी का नितीश सरकार पर हमला, रेप की घटना के खिलाफ पटना में विरोध मार्च - DAINIK JHROKHA

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, July 29, 2018

आम आदमी पार्टी का नितीश सरकार पर हमला, रेप की घटना के खिलाफ पटना में विरोध मार्च

आम आदमी पार्टी का नितीश सरकार पर हमला, रेप की घटना के खिलाफ पटना में विरोध मार्च
आम आदमी पार्टी का नितीश सरकार पर हमला, रेप की घटना के खिलाफ पटना में विरोध मार्च



पटना - आम आदमी पार्टी बिहार के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद श्री संजय सिंह के नेतृत्व में मुजफ्फरपुर बालिका गृह में हुई रेप की घटना के खिलाफ पटना में विरोध मार्च निकाला गया। बिहार सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ बिरोध में नारे लगे। 'आप' राष्ट्रिय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद श्री संजय सिंह ने घटना के सन्दर्भ में पार्टी के तरफ से 12 सूत्री मांग पत्र बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक को सौंपा। पार्टी ने राज्यपाल से मांग की है कि एफआईआर पीड़ित बालिकाओं के द्वारा कराई जाए। सीबीआई की जांच पटना हाईकोर्ट की समिति की देख-रेख में किया जाये। सीबीआई की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर मामले को फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चला  अधिकतम 6 महीने के अंदर दोषियों को सजा मिले। 



श्री सिंह ने कहा कि समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा को तत्काल बर्खास्त किया जाए, ताकि उनके पति पर निष्पक्ष तरीके से जांच-प्रक्रिया चल सके। आरोपी एवं उनसे जुड़े सहयोगी अधिकारियों एवं मंत्रियों को तत्काल बर्खास्त किया जाए, ताकि जांच निष्पक्ष हो सके। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसेज के सोशल सर्वेक्षण में अन्य जिन 12 संस्थाओं में गड़बड़ी पाई गई है, उन संस्थाओं में रह रहीं सभी बच्चियों का कोर्ट के समक्ष अविलंब बयान कराया जाए एवं उन सबको कोर्ट से ही सीधे अन्य सुरक्षित बालिका आश्रय गृहों में भेजा जाए। बालिका गृह के पंजीकरण का आधार को पारदर्शी बनाया जाये। राज्य में चल रहे अन्य समस्त बालिका गृहों, अल्पावास-गृहों एवं बच्चों तथा महिलाओं से सम्बंधित सभी आश्रय गृहों की जांच करवाई जाए। मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के साथ राज्य के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के नज़दीकी रिश्तों के संबंध में विपक्ष द्वारा लगातार लगाये जा रहे आरोपों की भी गहनतापूर्वक जांच कराई जाए। 

संसद में उठाया शिक्षामित्रों का मुद्दा, उत्तराखंड जैसे प्रावधान उत्तर प्रदेश में क्यों लागू नही - संजय सिंह


सांसद श्री संजय सिंह ने कहा कि दोषियों को फांसी से कम की सज़ा पर आम आदमी पार्टी राज्य भर में जन-आंदोलन करने को बाध्य होगी। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि एक बार नीतीश कुमार ने कहा था कि वे मिट्टी में मिल जाएंगे, पर भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। बिहार में रेप एवं हत्या की लगातार हो रही घटनाओं से यह साफ-साफ दिखाई देता है कि नीतीश मिट्टी नहीं, बल्कि कीचड़ में मिल चुके हैं। सिंह ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री में रत्तीभर भी नैतिकता बची होती तो वे मुजफ्फरपुर के बालिका आश्रय गृह में नाबालिगों के साथ हुए अमानुषिक रेप की घटनाओं की पुष्टि के बाद इस्तीफ़ा दे चुके होते, किंतु भाजपा की संगत में रहकर उनकी आंखों के शर्म का परदा गिर चुका है। 


श्री संजय सिंह ने कहा कि राज्य में दुःशासन-राज चल रहा है। महिलाएं और बच्चियां घर से बाहर कदम रखते ही असुरक्षित महसूस करने लगती हैं। इसी माह मुजफ्फरपुर में एक अलग घटना में 9 वर्षीय बालिका के साथ गैंगरेप किया गया। विरोध करने पर लड़की के छोटे भाई की हत्या कर दी गई थी। छपरा का एक मामला प्रकाश में आया, जहां एक किशोरी के साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं 15 छात्र पिछले 7 महीनों से दुष्कर्म करते आ रहे थे एवं उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे रहे थे। इतना ही नहीं, अन्य जिलों से भी अपराध व रेप की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर मुजफ्फरपुर के बालिका आश्रय गृह में हुए नाबलिगों के साथ रेप की घटनाओं के दोषियों को छह महीने में फांसी की सज़ा नहीं हुई तो आम आदमी पार्टी राज्यभर में इसके लिए जन-आंदोलन करेगी। 

आम आदमी पार्टी की जन अधिकार पद यात्रा से राजनितिक दलों में हड़कंप


No comments:

Post a Comment

Thanks For Visit my site

Post Top Ad