संसद में उठाया शिक्षामित्रों का मुद्दा, उत्तराखंड जैसे प्रावधान उत्तर प्रदेश में क्यों लागू नही - संजय सिंह - DAINIK JHROKHA

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, July 26, 2018

संसद में उठाया शिक्षामित्रों का मुद्दा, उत्तराखंड जैसे प्रावधान उत्तर प्रदेश में क्यों लागू नही - संजय सिंह

शिक्षामित्रों की लड़ाई में आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक - संजय सिंह
शिक्षामित्रों की लड़ाई में आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक - संजय सिंह 


लखनऊ - उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की दुर्दशा के बारे में केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करने एवं शिक्षामित्रों की मांगों को पूरा करवाने के लिए गुरुवार को आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद श्री संजय सिंह ने राज्यसभा में शिक्षामित्रों के लिए जोरदार आवाज़ उठाये। संसद में उठाया शिक्षामित्रों का मुद्दा 




AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ के अनुसार 700 शिक्षामित्र गरीबी और अवसाद के कारण आत्महत्या कर चुके हैं। मात्र कुछ तकनीकी कारणों की वजह से शिक्षामित्र सर्वोच्य न्यायालय में मुकद्दमा हार गए थे। उन तकनीकी कारणों को प्रशिक्षण एवं कानून में संशोधन करके शिक्षामित्रों को केंद्र सरकार द्वारा बहाली की जा सकती है।

आम आदमी पार्टी की जन अधिकार पद यात्रा से राजनितिक दलों में हड़कंप



श्री सिंह ने सदन के माध्यम से केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार से सवाल किया है कि सरकार शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर कब तक बहाल करेगी? समान शासनादेश से यूपी और उत्तराखंड दोनों प्रदेशों में शिक्षामित्रों की नियुक्ति हुई थी। 




उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों का डिमोशन हो गया जबकि उत्तराखंड में समान शासनादेश से एक ही समय में नियुक्त शिक्षामित्र सहायक अध्यापक का वेतन पा रहे हैं। इस पर सरकार से सवाल किया है कि ऐसा क्यों है कि उत्तराखंड जैसे प्रावधान उत्तर प्रदेश में लागू नहीं हो सकते हैं। 

शिक्षामित्रों की लड़ाई में आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक - संजय सिंह 


सांसद संजय सिंह ने सदन के माध्यम से केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार से अनुरोध किया है कि शिक्षामित्रों के समक्ष आ रही सामाजिक, आर्थिक चुनौतियों का समाधान निकाला जाए एवं मृत शिक्षामित्रों के परिवारों को मुआवजा देने का तत्काल प्रभाव से आदेश जारी किया जाए। सांसद संजय सिंह ने कहा कि शिक्षामित्रों की इस लड़ाई में आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक उनके साथ है।

बता दे कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को शिक्षामित्रों ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। समायोजन रद्द होने के बाद अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही महिला शिक्षामित्रों ने लखनऊ में अपने बाल मुंडवाकर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षामित्रों ने राज्य व केंद्र सरकार पर अपनी अनदेखी करने के आरोप लगाए। शिक्षामित्र पिछले 38 दिनों से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में प्रदेश भर से हजारों की संख्या में शिक्षामित्र शामिल हुए।

इस बार मध्य प्रदेश में भी साइकिल चलेगी - अखिलेश यादव



बाल मुंडवाने के पहले प्रदर्शन कर रहे शिक्षामित्रों ने अब तक जान गंवाने वाले अपने साथियों की आत्मा की शांति के लिए हवन कर उन्हें श्रद्घांजलि दी। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की भी मांग किया।


No comments:

Post a Comment

Thanks For Visit my site

Post Top Ad