![]() |
| पीएम श्री नरेंद्र मोदी |
पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण का लोकसभा चुनाव चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी क्रम में पीएम मोदी का ममता दीदी पर बोला हमला, कहा पश्चिम बंगाल आपकी और आपके भतीजे की जागीर नहीं है।
पीएम ने कहा टीएमसी के गुंडों ने रात को महान शिक्षाविद्, समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर जी की मूर्ति को तोड़ दिया। इस सरकार ने जैसे नारदा-शारदा के सबूत मिटाए, वैसे इसके भी मिटाने में लगी है। ये साफ दिखाता है कि वोटबैंक की राजनीति के लिए दीदी किस स्तर पर जा सकती हैं। हार की हताशा दीदी को इस तरह से डरा रही है कि वो सरेआम धमकियों पर उतर आई हैं।
यह भी पढ़े - ममता बनर्जी का चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप, कहा बीजेपी के निर्देश पर लिया फैसला
श्री मोदी ने कहा आज सुबह ही मुझे जेल भेजने की धमकी दी गई है। कल बीजेपी के दफ्तर पर कब्जा करने की भी धमकी दी। इसी मानसिकता से पश्चिम बंगाल परेशान है और आपका बोरिया बिस्तर पैक करने की ठान चुका है। इस चुनाव को लोकतंत्र और संविधान के प्रति दीदी के रवैये की वजह से भी याद किया जाएगा।
उन्होंने कहा चुनाव के दौरान ही यहां बीजेपी के अनेक कार्यकर्ताओं की हत्या की गई, अनेक कार्यकर्ताओं पर हमले हुए, घर जला दिए गए। लोकतंत्र में इस प्रकार के आचरण के लिए कोई जगह नहीं है। दीदी और टीएमसी के नेताओं का अहंकार इतना बढ़ गया है कि उन्होंने देश की रक्षा में जुटे सपूतों को भी नहीं छोड़ा है।
यह भी पढ़े - चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, कल रात 10 बजे से पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार बंद
पीएम हमला बोलते हुए कहा कि इनके नेता सरे आम धमकी देते हैं कि सुरक्षा कर्मियों को भगाओ, उनको मारो। ये देश सब कुछ स्वीकार कर सकता है, लेकिन अहंकार किसी का भी सहन नहीं करेगा। ममता दीदी कान खोलकर सुन लो, पश्चिम बंगाल आपकी और आपके भतीजे की जागीर नहीं है, ये मां भारती का एक अटूट अंश है।
ममता दीदी कान खोलकर सुन लो, पश्चिम बंगाल आपकी और आपके भतीजे की जागीर नहीं है, ये मां भारती का एक अटूट अंश है।— BJP (@BJP4India) May 16, 2019
गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक मां गंगा ने जब किसी से भेद नहीं किया, तो आप कौन होती हो भेद करने वाली: पीएम मोदी #ApnaModiAayega pic.twitter.com/HWsfS8NO22
गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक मां गंगा ने जब किसी से भेद नहीं किया, तो आप कौन होती हो भेद करने वाली। पश्चिम बंगाल सरकार को ईश्वर चंद्र विद्यासागर जी की मूर्ति के साथ जो हुआ है, वहां सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को तत्काल देश के सामने प्रस्तुत करना चाहिए।
आप चार दिन पहले एक्सीडेंट में घायल लोगों को खड़ा करके सहानुभूति का लाभ उठाने का प्रयास करोगे तो देश के गले नहीं उतरेगा। पिछले चार साल से पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा और काली पूजा पर लगातार रुकावटें पैदा की गई हैं। ये टीएमसी ने वोट बैंक की राजनीति के लिए सब किया और लगातार किया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment
Thanks For Visit my site