यूपी इंजीनियर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमण्डल ने अखिलेश यादव से भेंट कर सौंपा ज्ञापन - DAINIK JHROKHA

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, December 25, 2018

यूपी इंजीनियर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमण्डल ने अखिलेश यादव से भेंट कर सौंपा ज्ञापन

यूपी इंजीनियर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमण्डल ने अखिलेश यादव से भेंट कर सौंपा ज्ञापन
अखिलेश यादव और इंजीनियर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमण्डल


लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से यूपी पीसीएल में आउट सोर्सिंग इंजीनियर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट कर ज्ञापन सौंपा और ‘सौभाग्य योजना को दुर्भाग्य योजना‘ साबित होने से बचाने का अनुरोध किया। 



श्री सतीश कुमार दूबे एवं श्री राघवेन्द्र यादव ने बताया कि सौभाग्य योजना में वे यूपी पीसीएल मिशन मैनेजर और मिशन एसोसिएट के रूप में काम कर रहे थे। अचानक उनको नौकरी से हटाया जा रहा है। उन्हें समायोजित करने के आश्वासन को भी पूरा नहीं किया जा रहा है। 

हनुमान जी की जितनी दुर्गति ‘भाजपाइयों’ ने की है उतनी तो ‘रावण’ ने भी नहीं की थी - संजय सिंह


श्री अखिलेश यादव ने इस अवसर पर कहा कि आज भाजपा राज में किसान, नौजवान, राज्य कर्मचारी सभी परेशान हैं। किसान कर्ज में डूबा है और आत्महत्या कर रहा है। नौजवान का भविष्य अंधेरे में है। भाजपा युवा पीढ़ी के सपनों को कुचलने पर तुली हुई है। 



नौजवानों को भटकने के लिए अंधेरी गली में धकेल रही है। रोजी-रोजगार के अवसर समाप्त प्राय है। नौकरियों में भर्ती नहीं हो रही है। समाजवादी सरकार के समय की भर्तियां भी रोक दी गई हैं। बड़ी कम्पनियों में छंटनी हो रही है। जनता में इससे गहरा आक्रोश है।

भाजपा राज में छात्र जब अपने मसले उठाते हैं तो उन्हें गिरफ्तारी और जेल की यातनाएं दी जाती हैं। मुख्यमंत्री जी को अपना तनिक भी विरोध नापसंद है। छात्राएं तक पुलिस उत्पीड़न का शिकार बनाई जा रही है। युवाओं में इससे हताशा और कुंठा है। 

शिक्षा ही इकलौता जरिया है जिससे राष्ट्र निर्माण हो सकता - मनीष सिसोदिया


भाजपा सरकार में जनता की समस्याओं का समाधान कम, लोगों को परेशान करने के काम ज्यादा हो रहे हैं। भाजपा ने देश के समक्ष संकट की स्थिति पैदा कर दी है। व्यापारी भी दुःखी हैं। छोटे कारोबारी तबाह है। नोटबंदी-जीएसटी ने अर्थव्यवस्था को बिगाड़ दिया है। चारो तरफ भ्रष्टाचार और कालाधन का बोलबाला है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। 

श्री यादव ने कहा कि विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है। भाजपा सरकार ने एक यूनिट भी विद्युत का उत्पादन नहीं किया। पूरे विभाग में अफरातफरी है। बिजली विभाग में घाटा हो रहा है। भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार की व्यवस्था को तहसनहस कर दिया है।

राजस्थान: नहीं चला हिंदुत्व कार्ड, वसुंधरा के 30 मंत्रियों में 20 हारे




समाजवादी सरकार में गांवों को 18 घंटे और महानगरों को 24 घंटे बिजली मिलती थी। बिजली उत्पादन दोगुना हुआ। अब बिजली की आवाजाही का कोई समय नहीं हैं। पूरे प्रदेश में अंधेरराज है। भाजपा चाहती है समाज अंधेरे में ही भटकता रहे है। समाज को गुमराह करना ही भाजपा अपनी उपलब्धि मानती है। 

श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने समाज के सभी वर्गों के हितों के लिए योजनाएं लागू की थी। भाजपा ने अब तक कोई काम नहीं किया हैं। भाजपा सरकार केवल समाजवादी सरकार के कामों को ही अपना बताकर प्रचारित कर रही है।

श्री अखिलेश यादव ने यूपी पीसीएल के मिशन मैनेजर एवं मिशन एसोसिएट को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्या के समाधान के लिए भरसक प्रयास किए जाएंगे। इस प्रतिनिधिमण्डल से भेंट के समय पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, श्री एसआरएस यादव एवं अरविन्द कुमार सिंह (एमएलसी) भी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Thanks For Visit my site

Post Top Ad