आम आदमी पार्टी के राष्ट्रिय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद श्री संजय सिंह ने आज लखनऊ में प्रेसकांफ्रेंस करते हुए कहा कि जिस तरह पूरे प्रदेश में हिन्दू मंदिर, भगवान की मूर्तियां तोड़े जा रहे हैं, उसको लेकर 12 जनवरी से आम आदमी पार्टी “भाजपा भगाओ, भगवान बचाओ” यात्रा की शुरुआत करेगी, जिसकी शुरुआत अयोध्या से होगी, जो अयोध्या से शुरू होकर काशी तक जाएगी, जिसमें अपना दल भी उनके साथ होगा। प्रेसकांफ्रेस का वीडियो निचे देख सकते है।
संजय सिंह के अनुसार, आज काशी और अयोध्या में हिन्दू मंदिरों को तोड़ा जा रहा है ये वो मंदिर हैं जो पुरातत्व विभाग में दर्ज हैं, बीजेपी हिंदुओं की आस्था से खिलबाड़ कर रही है। बीजेपी वो पार्टी है जो भगवान की जाति बताने लगी, एक तरफ स्वास्थ, शिक्षा, सड़क, से जनता परेशान है, दूसरी तरफ बीजेपी है कि नए नए मुद्दे लाकर जनता को भर्मित करने का काम कर रही है। बीजेपी को उखाड़ फेंकने के लिए ही हम ये यात्रा शुरू करेंगे।
संजय सिंह ने यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यूपी में अपराध चरम पर है, जनता परेशान है। यही नही पुलिस भी सरकार के दबाव में काम कर रही है। आगरा का संजली हत्याकांड इसका उदाहरण है। पीड़ित परिवार के अनुसार, पुलिस ने गलत खुलासा किया है। मृत चचेरे भाई योगेश पर पुलिस आरोप लगा रही है जो गलत है। लिहाजा आम आदमी पार्टी इस मामले में सीबीआई जांच की मांग करती है। यही नहीं कल 27 दिसम्बर को आम आदमी पार्टी बढ़ते अपराध के खिलाप प्रदेश के सभी जिलों के कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपेगी।

No comments:
Post a Comment
Thanks For Visit my site