नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद श्री संजय सिंह ने केरल के एरेनाकुलम ज़िले के प्रभावित एक को गाँव को गोद लेने की पहल करते हुये उक्त गांव को स्थानीय सांसद निधि से विकास कार्यों के लिये एक करोड़ रुपये दान देने का फैसला किया है।
श्री संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि ‘‘केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिये मा. सभापति श्री बैकैया नायडू जी का पत्र प्राप्त हुआ, एरेनाकुलम ज़िले के प्रभावित एक को गाँव को गोद लेकर अपने सांसद निधि से 1 करोड़ की राशि देने का सहमति पत्र भेज रहा हूँ।’’
केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिये मा. सभापति श्री @MVenkaiahNaidu जी का पत्र प्राप्त हुआ,एरेनाकुलम ज़िले के प्रभावित एक को गाँव को गोद लेकर अपने सांसद निधि से 1 करोड़ की राशि देने का सहमति पत्र भेज रहा हूँ। pic.twitter.com/5jSvcU7evw— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) August 24, 2018
उल्लेखनीय है कि 'आप' सांसद श्री सिंह केरल में बाढ़ सहायता के रुप में राज्य के मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक माह का वेतन पहले ही दान कर चुके हैं।
आम आदमी पार्टी की केरल इकाई गांव का चयन कर रही है। उन्होंने कहा कि आप के दिल्ली और पंजाब से सभी सांसद और विधायक अपना एक माह का वेतन केरल के बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिये दान देने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं।

No comments:
Post a Comment
Thanks For Visit my site