![]() |
| जन अधिकार पदयात्रा तो होगी योगी जी चाहें तो गिरफ़्तार करा सकते हैं - संजय सिंह |
सहारनपुर : आम आदमी पार्टी ने सहारनपुर से गौतम बुद्ध नगर तक 28 अगस्त से 8 सितंबर तक होने वाली जन अधिकार पदयात्रा को सहारनपुर जिला प्रशासन द्वारा अनुमति न दिए जाने को आम आदमी पार्टी सांसद श्री संजय सिह ने लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रिय प्रवक्ता श्री संजय सिंह ने कहां कि इजाज़त ना मिलने के बावजूद भी पदयात्रा करेंगे। यदि पदयात्रा करने से रोका गया तो हजारों कार्यकर्ता गिरफ्तारी देंगे। श्री सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि, 'योगी सरकार की तमाम रोक के बावजूद सहारनपुर में जन अधिकार पद यात्रा की सभा सम्पन्न हुई, कल सुबह से शुरू होने वाली पद यात्रा पर रोक लगा दी गई है लेकिन यात्रा तो होगी योगी जी चाहें तो गिरफ़्तार करा सकते हैं।'
योगी सरकार की तमाम रोक के बावजूद सहारनपुर में जन अधिकार पद यात्रा की सभा सम्पन्न हुई, कल सुबह से शुरू होने वाली पद यात्रा पर रोक लगा दी गई है लेकिन यात्रा तो होगी @myogiadityanath जी चाहें तो गिरफ़्तार करा सकते हैं। pic.twitter.com/wPSq8OVodz— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) August 28, 2018
संसद में उठाया शिक्षामित्रों का मुद्दा, उत्तराखंड जैसे प्रावधान उत्तर प्रदेश में क्यों लागू नही - संजय सिंह
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने कहा कि किसानों, शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, शिक्षा प्रेरकों, कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली, व्यापारियों सहित सभी वर्गों को मोदी-योगी सरकार ने धोखा दिया। किसानों की कर्जमाफ़ी के नाम पर उनके साथ क्रूर मजाक किया। शिक्षामित्र नौकरी जाने व गरीबी की वजह से आत्महत्या करने को मजबूर हैं। मोदी-योगी सरकार इनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाए जुमलेबाज़ी कर रही है।
आम आदमी पार्टी की जन अधिकार पद यात्रा से राजनितिक दलों में हड़कंप
जनहित के मुद्दों को लेकर 28 अगस्त को सहारनपुर में आम आदमी पार्टी विशाल रैली करेगी। जिसे आम आदमी पार्टी के सांसद प्रदेश प्रभारी संजय सिंह, सांसद भगवंत मान, विधायक अल्का लांबा, अमानत उल्ला, आदर्श शास्त्री, पवन शर्मा, मोहिन्दर गोयल, नरेश यादव सहित कई बड़े नेता संबोधित करेंगे।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि जनसभा के अगले दिन 29 अगस्त आप सांसद संजय सिंह गांधी पार्क, सहारनपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनअधिकार पदयात्रा की शुरुआत करेंगे। पदयात्रा सहारनपुर ज़िले से प्रारंभ होकर शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, ग़ाज़ियाबाद ज़िले से होते हुए 8 सितंबर को गौतमबुद्ध नगर में समाप्त होगी।

No comments:
Post a Comment
Thanks For Visit my site