केजरीवाल को मिला विपक्ष का सपोर्ट, अखिलेश ने कहा दिल्ली सचिवालय पर BJP का कब्जा लोकतंत्र की हत्या - DAINIK JHROKHA

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, June 14, 2018

केजरीवाल को मिला विपक्ष का सपोर्ट, अखिलेश ने कहा दिल्ली सचिवालय पर BJP का कब्जा लोकतंत्र की हत्या

केजरीवाल को मिला विपक्ष का सपोर्ट, अखिलेश ने कहा दिल्ली सचिवालय पर BJP का कब्जा लोकतंत्र की हत्या
केजरीवाल को मिला विपक्ष का सपोर्ट, अखिलेश ने कहा दिल्ली सचिवालय पर BJP का कब्जा लोकतंत्र की हत्या


नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में दिल्ली सचिवालय में मौजूद सीएम दफ्तर पर धरना दे रहे और सचिवालय के छत पर जाकर पोस्टर बाजी पर बीजेपी नेताओं को लेकर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि ये सत्ता का अहंकार है। उन्होंने कहा के सत्ताधारी राजनीतिक दल के कब्जे की खबर लोकतंत्र की हत्या से भी बदतर हालात की तरफ इशारा करती है।



यह भी पढ़े - केजरीवाल का LG पर निशाना, कहा- IAS को डरा धमका करवा रहे हैं हड़ताल


दिल्ली में LG दफ्तर पर तीन दिन से धरना दे रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उन्हीं की दफ्तर पर कब्ज़ा कर धरना प्रदर्शन कर रहे बीजेपी नेताओं को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है।  ट्वीट में अखिलेश यादव ने कहा कि, ‘देश की राजधानी के सचिवालय पर केंद्र के सत्ताधारी राजनीतिक दल के कब्जे की खबर लोकतंत्र की हत्या से भी बदतर हालात की ओर इशारा कर रही है. ये सत्ता का अहंकार है। जो आज ताकत से जनतंत्र पर कब्जा कर रहे हैं, वो कल जनता के घरों पर भी कब्जा करेंगे। जनता में डर भी है और गुस्सा भी।’

बृंदा करात ने आम आदमी पार्टी को प्रदर्सन स्थल पर जाकर स्पोर्ट किया और कहा कि, 'यहां सवाल दल या पार्टी का नहीं है, जनता के हक़ का है। हम और हमारी पार्टी अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली की जनता के लिए चल रहे इस संघर्ष का पूर्ण रूप से समर्थन करते हैं। '




यह भी पढ़े - AAP का 'LG दिल्ली छोड़ो' आंदोलन, बीजेपी को शीला दीक्षित का मिला साथ



वही बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भी आम आदमी पार्टी और अरविन्द केजरीवाल का समर्थन करते हुए लिखा है कि, 'दिल्ली की जनता ने 20 वर्ष से बीजेपी को दिल्ली से बेदखल किया है। इसलिए अब केंद्र की बीजेपी सरकार रिकार्ड तोड़ बहुमत से जीती अरविंद केजरीवाल की सरकार को कामकाज में निम्नस्तरीय दखलअंदाजी कर दिल्ली की विकासप्रिय जनता से चुन-चुन कर बदला ले रही है। आगे उन्होंने लिखा कि ये लोकतंत्र में अस्वस्थ परंपरा की शुरूआत है।

यह भी पढ़े - AAP ने खोला बीजेपी-कांग्रेस का पोल, पूछे 5-5 सवाल


बीजेपी से नाराज चल रहे सांसद शत्रुधन सिन्हा ने भी अरविन्द केजरीवाल के समर्थन में ट्विट कर कहा है कि, 'Dear Sir! बदले की राजनीती कब तक और किस हद तक चलेगी? ऐसा लोग पूछ रहे हैं। माननीय प्रधान सेवक, माननीय  प्रधान रक्षक जी। शत शत निवेदन है कि स्वस्थ भारत के लिए राजनीति भी स्वस्थ करें। अपने दिल्ली के learned मित्र, चहेते और प्रतिभाशाली LG को निर्देश दें कि हमारे सरकारी अधिकारी,

यह भी पढ़े - प्राइवेट अस्पतालों पर सख्ती का नतीजा है सत्येंद्र जैन के घर CBI का छापा


इसी कड़ी तबातोड़ ट्विट करते हुए मोदी पर प्रहार किया और लिखा, '..dramebaazi chod kar मेहनत की कमाई खाते अच्छे लगते हैं, चमचागिरी की नहीं. दिल्ली की अवाम के टैक्स से तनख्वाह पाते हैं, तो काम पर लौटें. Sooner the better! What’s happening at the moment is not good or desirable for our Delhi Govt, Central Govt & people of our country. Jai Hind!

इस मुद्दे को लेकर ममता बनर्जी और सीताराम येचुरी भी आम आदमी पार्टी और केजरीवाल के समर्थन में आगे आये है। ट्विट कर किया सपोर्ट।


बुधवार को प्रदर्सन स्थल पर जाकर पूर्व वित्त मंत्री श्री जसवंत सिन्हा ने आम आदमी पार्टी को स्पोर्ट किया और कहा कि, 'पीछे 2-3 दिनों से यहाँ जो घटनाचक्र देखने को मिल रहा है,उससे हर देशवासी चिंतित है। दिल्ली कोई साधारण नहीं राज्य हैं,यहाँ जो भी होता है उसपर देश समेत विदेश की भी नजर रहती है। इसलिए इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाना चाहिए।


बतादे कि हड़ताल पर चल रहे आईएएस अधिकारियों को काम पर वापस लाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एलजी हाउस पर पिछले तीन दिनों से धरना दे रहे हैं। इस बीच बीजेपी नेताओं ने केजरीवाल के धरने को ड्रामा बताने वाले खुद भी दिल्ली सचिवालय स्थित सीएम दफ्तर पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।


दिल्ली बीजेपी की तरफ से नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता के अलावा विधायक मजिंदर सिंह सिरसा और सांसद प्रवेश साहेब सिंह वर्मा, कपिल मिश्रा भी धरना दे रहे हैं। उनकी मांग है कि सीएम केजरीवाल तुरंत धरने की ‘नौटंकी’ बंद करें और दिल्ली में हो रही पानी की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करें। फिलहाल दोनों तरफ से धरना राजनीति जारी है। इस बीच कांग्रेस ने बढ़ते प्रदूषण को लेकर सीएम केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया है। 

No comments:

Post a Comment

Thanks For Visit my site

Post Top Ad