![]() |
| आध्यात्मिक गुरु भय्यू जी महाराज ने गोली मारकर की आत्महत्या |
अाध्यात्मिक गुरु श्री उदय सिंह देशमुख उर्फ भय्यूजी महाराज ने गोली मारकर आत्महत्या कर लीया है। इंदौर के बॉम्बे अस्पताल में उनकी मौत की पुष्टि की है। उनके खुदकुशी के पीछे पारिवारिक कारण बताये जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने दूसरी शादी की थी। भय्यूजी महाराज उस समय चर्चा में आये थे जब अन्ना आंदोलन के समय उन्होंने सरकार के साथ बातचीत में बड़ी भूमिका निभाई थी।
यह भी पढ़े - केजरीवाल का LG पर निशाना, कहा- IAS को डरा धमका करवा रहे हैं हड़ताल
उस आंदोलन के समय शरद यादव ने भय्यू जी महाराज की आलोचना भी की थी। भय्यू जी महाराज के भक्तों में कई नामी-गिरामी की हस्तियां शामिल थीं. वह पहले फैशन डिजाइनर थे बाद में अध्यात्म की ओर मुड़ गये।
टिप्पणियां भय्यू महाराज को मॉडर्न और राष्ट्रीय संत माना जाता था। उन्होंने करीब 49 साल की उम्र में दूसरी शादी की थी। उन्होंने पहली पत्नी की मौत होने के बाद बेटी कुहू और मां का ख्याल रखने के लिए ही ये शादी की थी। उनकी पहली पत्नी माधवी का दो साल पहले निधन हो चुका है। पहली शादी से उनकी एक बेटी कुहू है, जो पुणे में रहकर पढ़ाई कर रही है।
यह भी पढ़े - AAP का 'LG दिल्ली छोड़ो' आंदोलन, बीजेपी को शीला दीक्षित का मिला साथ
1968 को जन्मे भय्यू महाराज का असली नाम उदयसिंह देखमुख था. वह शुजालपुर के जमींदार परिवार से ताल्लुक रखते थे. कभी कपड़ों के एक ब्रांड के लिए मॉडलिंग कर चुके भय्यू महाराज अब गृहस्थ संत थे। सदगुरु दत्त धार्मिक ट्रस्ट उनके ही देखरेख में चलता था।

No comments:
Post a Comment
Thanks For Visit my site