केजरीवाल का LG पर निशाना, कहा- IAS को डरा धमका करवा रहे हैं हड़ताल - DAINIK JHROKHA

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 12, 2018

केजरीवाल का LG पर निशाना, कहा- IAS को डरा धमका करवा रहे हैं हड़ताल

केजरीवाल का LG पर निशाना, कहा- IAS को डरा धमका करवा रहे हैं हड़ताल
केजरीवाल का LG पर निशाना, कहा- IAS को डरा धमका करवा रहे हैं हड़ताल



नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल के ऑफिस में अपने मंत्रियो सहित धरने पर बैठे हुए है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार शाम कोबयान साझा कर कहा कि हम जब तक ये प्रदर्शन जारी रखेंगे जब तक कि हमारी मुख्य रूप से तीन मांगों को नहीं मान लिया जाता है।


यह भी पढ़े - AAP का 'LG दिल्ली छोड़ो' आंदोलन, बीजेपी को शीला दीक्षित का मिला साथ




आम आदमी पार्टी (AAP) के अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के लेफ्टिनेट गवर्नर (LG) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एलजी हाउस की ओर से आईएएस अफसरों को डराया धमकाया जा रहा है। एलजी ही अफसरों को हड़ताल करवा रहे हैं।


यह भी पढ़े - AAP ने खोला बीजेपी-कांग्रेस का पोल, पूछे 5-5 सवाल


दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने वीडियो बनाकर औपचारिक बयान साझा किया। उन्होंने एक बार फिर अपनी मुख्य तीनों मांगों को दोहराया। उन्होंने कहा कि हमारी पहली मांग यही है कि आंशिक रूप से हड़ताल पर आईएएस अफसर काम पर लौटे। इस आंशिक हड़ताल की वजह से दिल्लीवासियों का जरूरी काम अटका हुआ है। 


बता दें आम आदमी पार्टी का आरोप है कि राज्य में 4 महीने से आईएएस हड़ताल पर हैं। दिल्ली के मुख्य सचिव से कथित थप्पड़ कांड के बाद लगातार अधिकारियो द्वारा हड़ताल जारी है।

सीएम अरविन्द केजरीवाल का एलजी पर हमला  


अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर से LG पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के तीन मंत्री (सतेंद्र जैन, मनीष सिसोदिया, गोपाल राय) 24 मई को एली से मिले।  तीनों मंत्रियों ने बताया कि अफसरों का कहना है कि एलजी साहब ने हमें धमकी दी है कि अगर काम करेंगे तो अंजाम बुरा होगा।

यह भी पढ़े - प्राइवेट अस्पतालों पर सख्ती का नतीजा है सत्येंद्र जैन के घर CBI का छापा


मुख्यमंत्री ने वीडियो में कहा कि इस मामले में बीते सोमवार को एक बार फिर मिले।  गौरतलब है कि पिछले 15 घंटे से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, गोपाल राय और सत्येंद्र जैन पर उपराज्यपाल के ऑफिस में ही डटे हैं।  इनका कहना है कि वे एलजी से अपनी मांगों पर जवाब लिए बगैर नहीं जाएंगे। अरविंद केजरीवाल की दूसरी मांग ये है कि राशन की डोर स्टेप डिलीवरी स्कीम को अप्रूव किया जाए।

No comments:

Post a Comment

Thanks For Visit my site

Post Top Ad