नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्ण राज्य का दर्जा के लिए आंदोलन की तैयारी के लिए AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर पर कार्यकर्ताओं, विधायकों और मंत्रियों की चली बैठक में एलजी को हटाने के लिए एक आंदोलन करने का फैसला लिया गया और इसके लिए 'LG दिल्ली छोड़ो' का नारा भी तय कर दिया गया।
अंग्रेजों की तरह है एलजी का शासन - AAP
मुख्यमंत्री के आवास पर चली बैठक में आम आदमी पार्टी के विधायकों का कहना है कि दिल्ली में एलजी अंग्रेजों की तरह शासन कर रहे हैं, इसलिए 'एलजी दिल्ली छोड़ो' का नारा दिया गया है।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश को आजादी मिल गई, दिल्ली को नहीं मिली है।
बैठक के बाद AAP के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि आज बैठक में आप के सभी सांसद, विधायक, पार्षद, पार्टी के जिले, विधानसभा और वार्ड के पदाधिकारी शामिल हुए।
यह भी पढ़े - AAP ने खोला बीजेपी-कांग्रेस का पोल, पूछे 5-5 सवाल
गोपाल राय ने आगे कहा कि दिल्ली के सम्मान को वापस दिलाने के लिए पूर्ण राज्य जरूरी है। 17 से 24 जून तक 300 बैठक अलग-अलग वार्ड में होगी. इसके बाद 1 जुलाई इंदिरा गांधी स्टेडियम में पूर्ण राज्य के लिए सम्मेलन होगा, वहीं पर आगे की रणनीति का भी एलान होगा.
AAP का कहना है कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए 3 साल में सारे उपाय कर लिए लेकिन कोई समाधान नहीं मिला तो अब आंदोलन का फैसला लिया गया है। 'आप' कार्यकर्ता पूर्ण राज्य के दर्जे की मांग लेकर घर घर जाएंगे, और जाकर बीजेपी-कांग्रेस के खिलाफ प्रचार भी करेंगे।
AAP के मांग के खिलाफ बीजेपी को शिला दीक्षित का साथ
वही दूसरी ओर, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने एक समाचार चैनल से खास बातचीत में कहा कि बात दरअसल यह है कि दिल्ली राज्य नहीं है। दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश है और संविधान में लिखा हुआ है कि दिल्ली की सरकार के यह यह अधिकार हैं। जबकि पुलिस और लैंड केंद्र सरकार के पास हैं।
Delhi is a Union territory, governed partly by Centre, we have to cooperate and work. In my 15 years in power, we never had any conflict with Centre or LG. This can't be excuse to not work. Public wants governance not complaints: Sheila Dikshit,former Delhi CM pic.twitter.com/EwO9OrHxmk— ANI (@ANI) June 10, 2018
उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को यह मतलब नहीं है कि क्या किसके पास है, जनता को काम चाहिए और केजरीवाल घबरा रहे हैं कि उनका काम ठीक नहीं हो रहा है इसलिए वह परेशान हो रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री शीला ने कहा कि मेरे समय में बीजेपी का शासन था और उस समय हमने ऐसे काम किए जो कभी हुए नहीं थे जैसे बिजली में सुधार, दिल्ली में मेट्रो लाना, केंद्र की भी यही रुचि होती है कि दिल्ली अच्छा शहर बने क्योंकि केंद्र भी यही रहता है, दिल्ली हिंदुस्तान की राजधानी है। सभी का साझा इंटरेस्ट यह होता है कि दिल्ली अच्छा शहर बने। मेरा ख्याल जहां तक है जहां तक मेरी समझ है केजरीवाल के पास यह सिर्फ एक बहाने हैं जो वह कर नहीं पाए हैं।
यह भी पढ़े - प्राइवेट अस्पतालों पर सख्ती का नतीजा है सत्येंद्र जैन के घर CBI का छापा
'LG दिल्ली छोड़ो' आंदोलन पर उन्होंने कहा कि मैं इतना ही कहूंगी कि LG को वो नहीं केंद्र सरकार रखती है। एलजी को निकालने वाले ये लोग कौन होते हैं। एलजी को हटाना लगाना केंद्र का कार्यक्षेत्र है और केजरीवाल से मेरी प्रार्थना है कि वह संविधान को समझ लें, पढ़ लें, तब इस तरह के गैर जिम्मेदार बयान दें।
शीला दीक्षित को केजरीवाल का जबाब
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “शीला जी, आपके टाइम जनता पानी और बिजली बिलों से रो दी थी। सरकारी स्कूलों, अस्पतालों का बुरा हाल था। प्राइवेट स्कूल मनमानी फीस बढ़ाते थे। हमने ये सब ठीक किया। आपके समय 10 साल केंद्र में आपकी अपनी सरकार थी, अपने एलजी थे। मैं चैलेंज करता हूं कि एक साल मोदी राज में दिल्ली चला के दिखा दो।
शीला जी, आपके टाइम जनता पानी और बिजली बिलो से रो दी थी। सरकारी स्कूलों अस्पतालों का बुरा हाल था। प्राइवट स्कूल मनमानी फ़ीस बढ़ाते थे। हमने ये सब ठीक किया।— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 10, 2018
आपके समय 10 साल केंद्र में आपकी अपनी सरकार,अपने LG थे।
मैं चैलेंज करता हूँ एक साल मोदी राज में दिल्ली चला के दिखा दो (1/2 https://t.co/kA3peUFQHG
AAP के राष्ट्रीय संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में एक साल सरकार चलाने की चुनौती दी है।
बता दें कि दिल्ली सरकार लगातार केंद्र सरकार और उपराज्यपाल पर काम न करने देने का आरोप लगाती रहती है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने इन्हें नाकामी छिपाने का बहाना बताया था।
And pl talk to ur own Puducherry CM. Kindly give this gyan to him also (2/2) https://t.co/kA3peUFQHG— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) June 10, 2018
बता दें कि दिल्ली सरकार लगातार केंद्र सरकार और उपराज्यपाल पर काम न करने देने का आरोप लगाती रहती है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने इन्हें नाकामी छिपाने का बहाना बताया था।

No comments:
Post a Comment
Thanks For Visit my site