AAP ने खोला बीजेपी-कांग्रेस का पोल, पूछे 5-5 सवाल - DAINIK JHROKHA

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 10, 2018

AAP ने खोला बीजेपी-कांग्रेस का पोल, पूछे 5-5 सवाल

AAP ने खोला बीजेपी-कांग्रेस का पोल, पूछे 5-5 सवाल
AAP ने खोला बीजेपी-कांग्रेस का पोल, पूछे 5-5 सवाल


'आप' ने खोला BJP-Congress का पोल, पूछे 5-5 सवाल



नई दिल्ली : AAP ने दिल्ली के पूर्ण राज्य के मुद्दे पर बीजेपी-कांग्रेस को 2019 के लोकसभा चुनाव में घेरने की तैयारी कर लिया है।  आम आदमी पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया है कि जिस तरह से देश के हर नागरिक के खाते में 15 लाख वाली बात जुमला निकली, उसी तरह से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्ज़ा देना भी बीजेपी का एक जुमला ही है। 

यह भी पढ़े - प्राइवेट अस्पतालों पर सख्ती का नतीजा है सत्येंद्र जैन के घर CBI का छापा


AAP के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने बताया कि पूर्ण राज्य के मसले पर आम आदमी पार्टी घर-घर जाकर बीजेपी और कांग्रेस के खिलाफ 'पोल खोल' अभियान चलाएगी। आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के सामने मांग रखी है कि वो NDMC एरिया की जिम्मेदारी अपने पास रखकर, बाकि दिल्ली की पूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार को दे ताकि जनता के साथ सौतेले व्यवहार से मुक्ति मिले। 

बता दे कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के पूर्ण राज्य के मुद्दे पर बीजेपी -कांग्रेस से 5-5 सवाल भी पूछे हैं। 

AAP का BJP से पांच सवाल



  1.  क्या मनोज तिवारी, अटल बिहारी बाजपेयी, लाल कृष्ण आडवानी, मदन लाल खुराना, स्व. साहब सिंह वर्मा, डॉ हर्षवर्धन और विजय मल्होत्रा  बीजेपी से नाता तोड़ चुके हैं?
  2. क्या BJP से अलग है मनोज तिवारी की BJP?
  3.  क्या 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृव में दिल्ली की जनता को पूर्ण राज्य का दर्ज़ा देने का वादा एक धोखा था?
  4. क्या BJP अपने घोषणा पत्र में बार बार झूठ बोलती रही है. क्या इस झूठ के लिए बीजेपी दिल्ली की जनता से माफ़ी मांगेगी?
  5.  क्या बीजेपी का राष्ट्रीय नेतृव अपने दिल्ली के अध्यक्ष मनोज तिवारी के यू-टर्न से सहमत हैं?

 यह भी पढ़े - डीजल-पेट्रोल के आड़ में जनता की जेब पर बीजेपी का डाका - AAP

आम आदमी पार्टी का कांग्रेस से पांच सवाल


  1. कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने 4 फरवरी 2015 को दिल्ली की जनता से पूर्ण राज्य बनाने का वादा किया था, क्या वह झूठ था?
  2. कांग्रेस के 2015 के विधानसभा चुनाव घोषणा पत्र में पूर्ण राज्य का वादा किया गया, जिस समय अजय माकन खुद कैंपेन कमेटी  के चयरमैन थे. तो क्या वे उस समय झूठ बोल रहे थे, या अब झूठ बोल रहे हैं?
  3. दिल्ली कांग्रेस सरकार की पूर्व CM शीला दीक्षित ने विधानसभा में पूर्ण राज्य का प्रस्ताव पारित कर क्या केंद्र सरकार को भेजा था?
  4. दिल्ली की जनता से कांग्रेस अपने इस झूठ के लिए कब माफ़ी मांगेगी?
  5. अजय माकन की क्या मजबूरी है कि वह बार-बार BJP की भाषा बोल रहे हैं?




No comments:

Post a Comment

Thanks For Visit my site

Post Top Ad