![]() |
| सत्येंद्र जैन (फाइल फोटो) |
सत्येंद्र जैन से सीबीआई की पूछताछ, PWD की क्रिएटिव टीम को लेकर तलाशी
नई दिल्ली : केजरीवाल सरकार के पीडब्ल्यूडी और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के ऊपर एक बार फिर मुसीबत आ गयी हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI ) ने राजधानी में उनके आवास पर बुधवार सुबह छापेमारी की है।
यह भी पढ़े - डीजल-पेट्रोल के आड़ में जनता की जेब पर बीजेपी का डाका - AAP
दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने स्वयं ट्वीट कर CBI छापेमारी की जानकारी दिया था। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि पीडब्ल्यूडी विभाग में क्रिएटिव लोगों को नियुक्त करने के लिए सीबीआई ने मेरे घर पर रेड की है।
Cbi raids my house for hiring creative team by PWD. Professionals were hired for different projects. All were forced to leave by cbi.— Satyendar Jain (@SatyendarJain) May 30, 2018
CBI रेड पर उप मुख्यमंत्री मनीष सीसोदिआ का पलटवार
सत्येंद्र जैन के ट्वीट के बाद दिल्ली सरकार के दूसरे मंत्री और खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी मोर्चा संभाल लिया। उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सत्येंद्र जैन के घर सुबह-सुबह CBI की रेड चल रही है। आरोप है कि उन्होंने स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक आदि के डिजाइन के लिए 'क्रिएटिव डिजायनर टीम' की सेवाएं लिया।
यह भी पढ़े - चौकीदार की यारी, जनता की जेब पर भारी - संजय सिंह
मनीष सिसोदिया ने अपने ट्वीट में ये भी दावा किया कि पूर्व एलजी नजीब जंग ने जाते-जाते CBI को ये मामला सौंपा था। जबकि जंग की एक अन्य शिकायत को दो दिन पहले सीबीआई बंद कर चुकी है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी तुरंत इस पर ट्वीट किया। उन्होंने इसके लिए सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। केजरीवाल ने लिखा कि पीएम मोदी क्या चाहते हैं?
कल सत्येंद्र ने प्राइवेट अस्पतालों की मुनाफ़ाख़ोरी के ख़िलाफ़ नीति का एलान किया, आज मोदी सरकार ने CBI की रेड करा दी।— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 30, 2018
भाजपा ये नीति ख़ारिज करवाना चाहती है।
ये नीति क्रांतिकारी है।इससे जनता को बड़ा फ़ायदा होगा।हम CBI से डरने वाले नहीं।नीति जारी रहेगी, चाहे कितनी भी रेड करा लें https://t.co/KnXqSK8eb8
CBI रेड पर आतिशी मरलीना का बीजेपी से सवाल
उन्होंने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार की सख्ती से प्राइवेट अस्पतालों में सक्रिय माफिया तंत्र को नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि हमारा भाजपा से सीधा सा सवाल है कि वह बताए कि उनके नेताओं के दिल्ली में कितने निजी अस्पताल चल रहे हैं? निजी अस्पतालों की मनमानियों को रोकने पर और दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में सुधार होने पर भाजपा नेता क्यों परेशान हो रहे हैं?
"@SatyendarJain आम आदमी के लिए प्राइवेट हॉस्पिटलों की लूट को रोकने में लगे हैं और BJP की सरकार CBI के माध्यम से उन्हें रोकने में"- @AtishiMarlena #VendettaPoliticsContinues pic.twitter.com/mNOJa4mUsy— AAP (@AamAadmiParty) May 30, 2018
आतिशी ने कहा कि अस्पतालों के खिलाफ सख्त नीति घोषित होने के तुरंत बाद CBI की छापेमारी से यह सवाल उठना लाजिमी है कि दिल्ली सरकार की सख्ती से भाजपा नेताओं के हित प्रभावित हो रहे हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि प्राइवेटअस्पतालों पर दिल्ली सरकार ने 600 करोड़ का जुर्माना लगाया तो जैन के घर सीबीआई भेज दी गई।
यह भी पढ़े - AAP को बदनाम करने की भाजपा-कांग्रेस की साज़िश फिर हुई नाकाम - सौरभ
CBI का काम केवल अच्छे काम करने वाले मंत्रियों, नेताओं को डराने - धमकाने का रह गया है
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता राघव चढ्ढा ने प्रेस कांफ्रेंस कर सत्येंद्र जैन पर सीबीआई रेड पर पलटवार करते हुए कहा कि CBI का मतलब 'Center Bureau of Investigation' नहीं बल्कि 'Center Bureau of Intimidation' हो गया है अर्थात डराना- धमकाना।आज CBI का काम केवल अच्छे काम करने वाले मंत्रियों, नेताओं को डराने - धमकाने का रह गया है
दिल्ली में जब से आम आदमी पार्टी की 67 सीटें आई हैं, तब से मोदीजी और अमित शाह इस हार को पचा नहीं पाए।
मोदी सरकार के आधीन आने वाली एक भी जांच एजेंसी नहीं बची होगी जिसने AAP के मंत्रियों, विधायकों, नेताओं के ख़िलाफ़ प्रहार न किया हो।

No comments:
Post a Comment
Thanks For Visit my site