दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने जलाये महंगाई का रावण - DAINIK JHROKHA

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, October 1, 2017

दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने जलाये महंगाई का रावण





mahgai ka rawn
आप MLA जरनैल सिंह 



नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने शनिवार विजय दशमी के दिन दिल्ली के सभी 272 वॉर्डों में बढ़ती महगाई के खिलाफ "महंगाई का रावण" जलाया। दशहरा का दिन बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाया जाता रहा है और आम आदमी पार्टी ने महंगाई रुपी बुराई का पुलता फूंक कर देश में महंगाई के ख़िलाफ़ अपना विरोध जताया। इसके अलावा देश के दूसरे राज्यों में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महंगाई रुपी रावण का पुलता दहन किया। देश में तेजी से बढ़ रही महंगाई और बढ़ती तेल की क़ीमतों के ख़िलाफ़ अपना विरोध जताया।





आम आदमी पार्टी ने गोपाल राय के निर्देशन में देश में बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दामों के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी ने अपने विरोध-सप्ताह के तहत दशहरे के दिन पूरी दिल्ली में सभी 272 वॉर्डों में पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। सभी इलाक़ों में पार्टी के कार्यकर्ता एंव स्थानीय नेता उपस्थित रहे और जनता को साथ लेकर केंद्र सरकार की उन नीतियों का विरोध किया जिसके तहत आज महंगाई आसमान छू रही है।




आपको ज्ञात हो कि देश में पेट्रोल के दाम 80 रुपए से अधिक पहुंच गए हैं जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के दाम काफ़ी कम हो चुके हैं, बावजूद इसके भारत में तेल के दाम आसमान पर हैं। आम आदमी पार्टी की मांग है कि जल्द से जल्द देश में पेट्रोल-डीज़ल के दाम को अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में मौजूद कच्चे तेल की क़ीमतों से जोड़कर तय किया जाए ताकि देश के लोगों को इसका फ़ायदा हो सके।





आप कार्यकर्ता महगाई का रावण जलाया






इससे पहले महंगाई के ख़िलाफ़ आम आदमी पार्टी ने अपने विरोध-सप्ताह के तहत आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों और पार्षदों ने अलग-अलग दिन पेट्रोलियम मंत्रालय का घेराव किया था जहां तेल की बढ़ती क़ीमतों का पुरज़ोर विरोध प्रदर्शन किया गया था। 

No comments:

Post a Comment

Thanks For Visit my site

Post Top Ad