BRD गोरखपुर में हुए मासूम बच्चो के मौत के जिम्मेदार कौन ? - DAINIK JHROKHA

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 12, 2017

BRD गोरखपुर में हुए मासूम बच्चो के मौत के जिम्मेदार कौन ?

बीआरडी गोरखपुर हादसा



यूपी के गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज (BRD) में बच्चों की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा है कि बच्चों की मौत गैस की सप्लाई की वजह से नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि बच्चों की मौत अलग-अलग कारणों से हुई है। साथ ही यूपी सरकार ने BRD मेडिकल कॉलेज के प्रिसिंपल को भी बर्खास्त कर दिया है। वहीं, बर्खास्त प्रिंसिपल राजीव मिश्रा ने कहा है कि उन्हें बच्चों की मौत की जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा, बर्खास्तगी से पहले ही सौंप दिया था। 



उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत के बाद प्रशासन सवालों के घेरे में हैं।  यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि बच्चों की मौत ऑक्सीजन की कमी की वजह से हुई है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार अपना काम नहीं कर रही है, सीएम के दौरे बावजूद भी ये हादसा हुआ जिससे दिल दुखता है। 
वहीं राज्य की एक और पूर्व सीएम मायावती ने भी बीजेपी पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा राज्य सरकार ने लापरवाही बरती है, सीएम चुप क्यों हैं, उन्हें माफी मांगनी चाहिए। 



सरकार मंदिर मस्जिद ,गाय में ब्यस्त : Dr Kumar Vishwas (आम आदमी पार्टी नेता )

इस लापरवाही को लेकर योगी सरकार घेरे में है। विपक्षी पार्टियों से लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग बीजेपी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। कवि और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास ने निशाना साधा।


इससे पहले गुलाम नबी आजाद और राज बब्बर समेत कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भी BRD मेडिकल कॉलेज पहुंचा है, गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि ये मौत नहीं हत्या है जो सरकार की लापरवाही के कारण हुई है. आजाद ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफे की मांग की है। 



स्वास्थ्य मंत्री के प्रेस वार्ता से लग रहा था कि सरकार जिम्मेदारियों से अपना दमन बचा रही है। विश्वास नहीं हो रहा कि यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ( सिद्धार्थनाथ सिंह ) उसी रेलमंत्री ( लाल बहादुर शास्त्री जी ) के नाती हैं जिन्होंने एक रेल दुर्घटना होने पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया था वहीं ये महोदय हैं जो कि गलती मानने के बजाय बेशर्मी और असंवेदनशीलता की भी पराकाष्ठा पार करते हुए बयान दे रहें कि अगस्त महीने में तो बच्चों की मौतें होती रहती है। 


 जब पुष्प गैस कम्पनी के मुलाजिम ने यह कह दिया था कि  हम फरवरी 2017 से बी आरडी अस्पताल को 68 लाख के बकाया बिल के भुगतान की अपील कर रहे थे , मगर उन्होंने कुछ नहीं किया तो फिर योगी सरकार ऐसा क्यों कह रही है के मौत ऑक्सीजन काटने से नहीं हुई? क्या तुममे इस सरकार को इस शर्मनाक झूठ के लिए कटघरे में रखने के हिम्मत है मीडिया में , क्या  बाकी गैर बीजेपी राज्यों की तरह यहाँ मुहीम चलोगे या ३० घंटे में खामोश हो जाएगी ? कुछ देर के लिए कल्पना कीजिये अगर यही घटना किसी गैर बीजेपी राज्य में होती , क्या तब भी यह कथित , फर्जी और राष्ट्रवादी चैनल खामोश रहते ? क्योंकि आक्रोश तो सुविधावादी है इनका अब तो बिहार से जंगलराज ख़तम हो गया है। जबसे नितीश लालू की गोदी से बीजेपी के पल्लू से बांध गए हैं। सारे पाप माफ़ अब मजाल है कोई बिहार के लिए जंगल राज शब्द का इस्तेमाल करे? ये बात अलग है के अब बिहार में भी गौ रक्षकों ने अपना जोहर दिखाना शुरू कर दिया और सुशासन बाबु ने भी एलान कर दिया है के मैं गौ रक्षा करूंगा। 



No comments:

Post a Comment

Thanks For Visit my site

Post Top Ad