![]() |
| 'आप ' पूर्वांचल संयोजक संजीव सिंह पीएम श्री नरेंद्र मोदी |
माना हम विपक्षी है। जनता ने हमें नाकार दिया लेकिन आपको तो लोगो ने अपना बहुमूल्य मत देकर चुना था। आप अपने किये वादों विदेशो से काला धन, 2 करोड़ रोजगार प्रति वर्ष, स्वामिनाथन आयोग के द्वारा तय किसानों के उपज का डेढ़ गुना दाम, बुलट ट्रेन, भ्रष्टाचार निवारण के लिये केन्द्र में लोकपाल तथा राज्यों में लोकायुक्त, स्मारक सिटी, स्वच्छ भारत बनारस आज बजबजा रहा है। इसे ' क्योटो ' बनाने, अलगाववादियो, आतंकवाद को दूर करने आये थे । जनता ने आपको इसके लिए चुना था।
आज कल केवल अडानी, अम्बानी जैसो की गोदी मोदी सरकार चल रही है। बहुत बेअंदाज न रहे मोदी सरकार, यह वह जनता है जो स्व. इंदिरा गाँधी ने जब 1971 में पाकिस्तान का नक्शा बदल अर्थात बंग्लादेश बना दिया, उस पर भी जय प्रकाश नारायण आन्दोलन ने काग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया जनता पार्टी की सरकार 1977 में बना दी थी। स्व. राजीव गाँधी वो काम कर गये जो काग्रेस के लिये स्व. नेहरू और इंदिरा नहीं कर सके, 414 लोकसभा सीट जीतकर संसद का इतिहास बदल दिया जो आज तक दूसरा कोई नहीं कर सका, फिर भी बोफोर्स का भ्रष्टाचार उनकी सरकार को समाप्त कर जनता दल की सरकार बना दी, फिर 28 दलो की मा.अटल बिहारी जी की सरकार जो ' साइनिग इंडिया ' ला रही थी। भाजपा की ही साईनिग का दिया बुझा दिया।
इसलिए जुमला, भ्रम, भय और संप्रदायिकता से आगे निकले मोदी सरकार नहीं तो जनता अपना काम जानती है शुक्र मनाये उसे ये मौका 5 साल में मिलता है।
आपका- संजीव

No comments:
Post a Comment
Thanks For Visit my site