नई दिल्ली : बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और गायक विशाल डडलानी के तैयार किए इस गीत को AAP जनवरी 11 को अरविन्द केजरीवाल लॉन्च करेंगे। लगे रहो केजरीवाल... शीर्षक वाले इस गीत का इस्तेमाल आम आदमी पार्टी अपने प्रचार अभियान में जोर शोर से करेगी। इसे विशाल डडलानी ने ही कंपोज भी किया और गाया भी है।
आम आदमी पार्टी (AAP) विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद चुनाव मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह से कमर कस चुकी है। आम आदमी पार्टी ( AAP ) सत्ता बरकरार रखने के लिए चुनाव प्रचार में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ना चाहती, शायद इसीलिए पार्टी ने प्रचार के लिए कैंपेन गीत भी तैयार कराया है।
हिंदी फिल्म जगत के मशहूर गीतकार और गायक विशाल डडलानी के तैयार किए इस गीत को पार्टी 11 जनवरी को जारी करेगी।
AAP 'लगे रहो केजरीवाल' शीर्षक वाले इस गीत का इस्तेमाल पार्टी अपने प्रचार अभियान में करेगी। बता दें कि विशाल डडलानी आम आदमी पार्टी के प्रशंसक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी के लिए कैंपेन गीत विशाल डडलानी ने ही बनाया और गाया था।
पिछले विधानसभा चुनाव में विशाल डडलानी ने 'पांच साल केजरीवाल के' शीर्षक से गीत लिखा और गाया था। इस चुनाव के लिए 'लगे रहो केजरीवाल' शीर्षक से उन्होंने गीत बनाने, संगीत कंपोज करने के साथ ही इसे अपना स्वर भी दिया है। आम आदमी पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए 20 सेकंड का ऑडियो वीडियो जारी करते हुए कैंपेन गीत शेयर किया है।
Here's a surprise for all AAPians from none other than @VishalDadlani #LageRahoKejriwal pic.twitter.com/EKOVTNgXCR— AAP (@AamAadmiParty) January 9, 2020
इस संबंध में पार्टी का कहना है कि 11 जनवरी को यह गीत औपचारिक रूप से लांच किया जाएगा। आम आदमी पार्टी के सूत्रों की मानें तो खुद अरविंद केजरीवाल प्रचार के इस गीत को लांच करेंगे। गीतकार विशाल डडलानी पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करने दिल्ली आए भी थे।
इस बार प्रचार में वह आएंगे या नहीं, इस पर कोई औपचारिक जानकारी नहीं मिली है लेकिन गीत से साफ है कि डडलानी का समर्थन इस बार भी आप के साथ ही है। बता दें कि दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होना है।

No comments:
Post a Comment
Thanks For Visit my site