![]() |
| सिकन्द्राबाद पुलिस टीम और बदमाशो के मध्य हुई मुठभेड |
उत्तर प्रदेश के थाना सिकन्द्राबाद पुलिस टीम और एसएक्स-4 गाडी सवार 04 बदमाशो के मध्य हुई मुठभेड, जवाबी कार्यवाही में 02 बदमाश पवन व इरशाद उर्फ घोडा गोली लगने से हुए घायल, 02 बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर फरार, लूटी गयी धनराशि 64500/- रुपये व एक गाडी चार बैग एवं अवैध अस्लाह, कारतूस बरामद।
अवगत कराना है कि आज दिनाँक 12.03.19 को प्रातः थाना सिकन्द्राबाद पुलिस टीम और एसएक्स-4 गाडी सवार 04 बदमाशो के मध्य हुई मुठभेड, जवाबी कार्यवाही में 02 बदमाश गोली लगने से हुए घायल तथा दो बदमाश अन्धेरे का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहे। घायल बदमाशों पास से लूटी गई धनराशि 64,500 रुपये व एक गाडी एसएक्स-4 एवं नाजायज अस्लाह, कारतूस बरामद हुएं।
यह भी पढ़े - भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी ने विधायक राकेश बघेल को जूतों से जमकर पीटा
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- पवन कुमार पुत्र मुकेश निवासी ग्राम बिलसूरी थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर ।
- इरशाद उर्फ घोडा पुत्र अब्दुल रहीम निवासी मौ0 गौरखी कस्बा व थाना सिकन्द्राबाद जनपद बुलन्दशहर।
यह भी पढ़े - भाजपा सरकार ने व्यापारियों को सिर्फ ठगने का काम किया - अखिलेश
बरामदगी का विवरण
- एक गाडी नम्बर एचआर 51वाई-8203 ।
- एक अदद पिस्टल 32 बोर मय 02 जिन्दा, 02 खोखा कारतूस।
- एक अदद तमंचा 315 बोर मय 02 खोखा, 02 जिन्दा कारतूस ।
- लूटे गये 64500/- रुपये नकद।
यह भी पढ़े - शहीदों की बात पर सीएम योगी आदित्यनाथ के टूट गये सब्र का बांध
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार बदमाश इरशाद एक शातिर किस्म का अपराधी है जो इन्द्रपाल उर्फ ताऊ के गिरोह का सदस्य है जिसने अपने फरार साथियों के नाम 1-कलवा व 2-बबलू निवासी नामालूमं बताया। अभियुक्तगण आज किसी बडी घटना को अंजाम देने के लिए अनूपशहर जा रहे थे। अभियुक्तों द्वारा थाना सिकन्द्राबाद क्षेत्रान्तर्गत जिला कारागार के पास शराब सैल्समेन से 2 लाख 67 हजार रुपये लूटने की घटना तथा इसके अतिरिक्त करीम होटल के पास रोडवेज बस के परिचालक से 26 हजार व टिकट मशीन लूटने की घटना करना स्वीकार किया है।
अभियुक्त इरशाद के विरूद्ध लूट/डकैती आदि के 01 दर्जन अभियोग पंजीकृत है तथा अभियुक्त पवन के विरूद्ध आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है। अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए दोनो अभियुक्तो को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment
Thanks For Visit my site