![]() |
| बुलन्दशहर पुलिस |
बुलन्दशहर : स्वाट(क्राईम ब्रांच) व थाना अनूपशहर पुलिस टीम द्वारा मुठभेड के उपरान्त कुख्यात बदमाश इन्द्रपाल उर्फ ताऊ सहित 06 बदमाश गिरफ्तार, एक सैन्ट्रो कार, लूटे गये 2 लाख 20 हजार रुपये नकद व भारी मात्रा में अवैध अस्लाह व कारतूस बरामद।
अवगत कराना है कि आज दिनाँक 12.03.19 को प्रातः थाना अनूपशहर व स्वाट(क्राईम ब्रांच) टीम और बदमाशों के मध्य मुठभेड हुई जिसमें जवाबी कार्यवाही में कुख्यात बदमाश इन्द्रपाल उर्फ ताऊ व उसका साथी अलीम गोली लगने से घायल हो गया तथा बदमशो की गोली से एक आरक्षी मनीष भी घायल हुआ।
यह भी पढ़े- सिकन्द्राबाद पुलिस और बदमाशो के मध्य हुई मुठभेड, 2 बदमाश गोली लगने से हुए घायल
पुलिस टीम द्वारा कुख्यात बदमाश इन्द्रपाल उर्फ ताऊ सहित 06 शातिर बदमाशो को गिरफतार करने सफलता प्राप्त की। गिरफतार बदमाशो के पास से थाना अनूपशहर क्षेत्र से लूटे गये 2 लाख 20 हजार रुपये, एक सैन्ट्रो कार व भारी मात्रा में अवैध अस्लाह, कारतूस बरामद हुए।
गिरफतार अभियुक्तों के नाम पता
- योगेश पुत्र सिंहपाल सिंह निवासी ग्राम भूतगढी थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर।
- कुलदीप पुत्र विनोद निवासी ग्राम मानागढी थाना नौहझील जनपद मथुरा।
- अंकित मावी पुत्र जयकरन निवासी ग्राम महलवाला थाना किठौर जनपद मेरठ।
- इन्द्रपाल उर्फ ताऊ पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम मीरपुर थाना पिसावा जनपद अलीगढ(घायल)।
- अलीम पुत्र अब्दुल करीम निवासी ग्राम मामन कलां थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर(घायल)।
बरामदगी
- एक सैन्ट्रो कार नम्बर एचआर 26एआर-0420 ।
- एक अदद पिस्टल 32 बोर मय 04 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस।
- 03 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 खोखा, 06 जिन्दा कारतूस ।
- 1 अदद तमंचा 12 बोर मय 2 जिन्दा कारतूस।
- लूटी गयी धनराशि 2 लाख 20 हजार रुपये।
- 1 अदद छुरी
यह भी पढ़े - भाजपा सरकार ने व्यापारियों को सिर्फ ठगने का काम किया - अखिलेश
उल्लेखनीय है कि अभियुक्त इन्द्रपाल उर्फ ताऊ एक शातिर डकैत/अपराधी है जो रजिस्टर्ड गैंग बी-13 का सदस्य है जिसके द्वारा अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर सरेशाम दिनांक 11.09.2014 को कोतवाली नगर क्षेत्र लल्ला बाबू चौराहे पर स्थित एल0एम0 ज्वैलर्स के शोरूम मे डकैती की दुस्साहसिक एंव सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया गया था। जनपद पुलिस द्वारा इस घटना का अल्प समय मे सफल अनावरण करते हुए इन्द्रपाल उर्फ ताऊ व उसकी पत्नी सावित्री एवं इसके अन्य साथियो को लूटे गये जेवरात सहित गिरफतार कर जेल भेजा गया था।
इन्द्रपाल उर्फ ताऊ द्वारा विभिन्न राज्यो में करीब 10-11 डकैती की घटनाएं कारित की गयी है। वर्तमान में कख्यात अपराधी इन्द्रपाल उर्फ ताऊ जमानत पर आया हुआ था तथा किसी बडी घटना को अंजाम देने की फिराक में था। अभियुक्त इन्द्रपाल उर्फ ताऊ शातिर किस्म का अभ्यस्त ज्वैलरी लूट डकैत है, जिसके विरूद्ध विभिन्न थानो पर लूट/डकैती/हत्या आदि अपराधों के करीब 02 दर्जन अभियोग पंजीकृत है। गिरफतार अभियुक्तो को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment
Thanks For Visit my site