![]() |
| यूपी पुलिस अमेठी |
अमेठी : उत्तर प्रदेश के जनपद अमेठी के अपर पुलिस अधीक्षक श्री बी०सी० दूबे के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 14.01.19 को उ०नि० उमेश कुमार मिश्रा मय हमराह देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन कस्बा अमेठी में मौजूद थे।
पुलिस के मुखबिर ने बताया कि दिनांक 10.01.19 को मु०अ०स० 20/19 से सम्बंधित चोरी गयी मोटरसाइकिल व अन्य मोटरसाइकिलों के साथ 03 संदिग्ध व्यक्ति अन्तू बाईपास पर बैठे है, उक्त सूचना पर अन्तू बाईपास के पास पहुँचकर तीन मोटरसाइकिल के साथ तीन संदिग्ध व्यक्तियों (02 व्यक्ति व 01 नाबालिक) को घेरकर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए समय करीब 12:30 बजे रात्रि में पकड़ लिया गया। पूछने पर एक ने अपना नाम मो०गुलाब, दूसरे ने पिन्टू मौर्या व तीसरा नाबालिक है। मोटरसाइकिलों के बारे में पूछने पर चोरी का होना बताया गया।
यह भी पढ़े - सीबीआई चुनाव या गठबंधन देखकर काम नहीं करती - बीजेपी
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही व बरामदगी का विवरण निम्न है-
गिरफ्तार किये गए अभियुक्त
- पिन्टू मौर्य पुत्र रामचन्द्र नि०परसौली थाना अमेठी जनपद अमेठी।
- मो० गुलाब पुत्र मो०अब्दुल नि०लोटन शाह की तकिया पुराना रायपुर फुलवारी थाना अमेठी जनपद अमेठी।
- नाबालिक
पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही
मु०अ०स०20/19 धारा 379,41,411 भादवि थाना अमेठी जनपद अमेठी।
यह भी पढ़े - लखनऊ में आइएएस बी.चंद्रकला के घर पर सीबीआइ का छापा, करीब ढाई घंटे तक छानबीन
बरामदगी का विवरण
03 अदद चोरी की मोटरसाइकिल।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
- उ०नि० उमेश कुमार मिश्रा थाना अमेठी जनपद अमेठी।
- हे०का० जितेन्द्र मौर्या थाना अमेठी जनपद अमेठी।
- का० अतुल कुमार थाना अमेठी जनपद अमेठी।

No comments:
Post a Comment
Thanks For Visit my site