स्कूल-अस्पताल के बाद केजरीवाल करेंगे अब गोशालाओं का दौरा - DAINIK JHROKHA

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 12, 2019

स्कूल-अस्पताल के बाद केजरीवाल करेंगे अब गोशालाओं का दौरा

अरविन्द केजरीवाल (मुख्यमंत्री दिल्ली )



दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अभी तक हरियाणा के स्कूलों व अस्पतालों में पहुंचकर वहां की हालत को उजागर करने का अभियान चला हरियाणा की खट्टर सरकार की नीद हराम कर रख्खी थी। लेकिन अब अरविंद केजरीवाल प्रदेश में नया अभियान शुरू करने वाले हैं जो गोशालाओं में जाकर गायों की दुर्दशा पर सरकार की पोल खोलेंगे। इसकी शुरूआत भी 13 जनवरी को सोनीपत के सैदपुर गांव की गोशाला से होगी। 






आम आदमी पार्टी हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा में गाय के नाम पर खूब राजनीति की जा रही है और भाजपा ने चुनाव से पहले गो संरक्षण व गो संवर्धन का वादा किया था। लेकिन गाय का ध्यान नहीं रखा जा रहा है और उसकी हालत काफी बदतर हो रही है। सड़कों पर जगह-जगह गाय लावारिस घूमती रहती हैं और वह कचरा, पॉलीथिन आदि खाने के लिए मजबूर हैं। 

यह भी पढ़े - शिक्षा ही इकलौता जरिया है जिससे राष्ट्र निर्माण हो सकता - मनीष सिसोदिया



सड़क पर घूमने के कारण दुर्घटना में कई बार गाय घायल हो चुकी हैं। इस कारण ही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल प्रदेश में स्कूल व अस्पतालों के बाद अब गोशालाओं में जाएंगे। जिससे वहां की स्थिति को सभी के सामने रखा जा सके।



यह भी पढ़े - दिल्ली में केजरीवाल ने किए 25 ऐसे ऐतिहासिक काम जो आपने कभी सपने में भी नहीं सोचे होंगे


नवीन जयहिंद ने बताया कि सीएम अरविंद केजरीवाल 13 जनवरी को सोनीपत जिले के सैदपुर अठगाम गोशाला में आयेंगे, 14 जनवरी को रोहतक के मोखरा में श्री कृष्ण गोशाला व 15 जनवरी को हिसार के सिसाय के डाटा सालाडेरी गोशाला का दौरा करेंगे।


यह भी पढ़े - सिग्नेचर ब्रिज हादसों पर केजरीवाल ने किया अपीलसिग्नेचर ब्रिज हादसों पर केजरीवाल ने किया अपील, कहा आपकी जिंदगी देश और परिवार के लिए कीमती

No comments:

Post a Comment

Thanks For Visit my site

Post Top Ad