![]() |
| बुलंदशहर हिंसा पर AAP सांसद संजय सिंह का योगी पर हमला, प्रदेश नहीं संभल रहा तो दें इस्तीफा |
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गौकशी के नाम पर भीड़ ने एक पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध कुमार का जान ले लिया। यूपी पुलिस के ADG लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि ग्रामीणों के पथराव में एक पुलिसकर्मी की मौत हुई है। इसके अलावा इस घटना में एक युवक सुमित की गोली लगने से मौत हुई है।
बुलंदशहर हिंसा पर आम आदमी पार्टी सांसद एव वरिष्ठ नेता श्री संजय सिंह ने ट्वीट के जरिये सीएम योगी से इस्तीफा देने की मांग की है। श्री सिंह ने ट्विटर पर लिखा है कि, 'योगी के राज में यू पी की क़ानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है, क़ानून का राज, जंगलराज में तब्दील हो चुका है, योगी से प्रदेश नहीं सम्हल रहा उनको अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिये।'
योगी के राज में यू पी की क़ानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है, क़ानून का राज, जंगलराज में तब्दील हो चुका है, योगी से प्रदेश नहीं सम्हल रहा उनको अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिये।— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) December 3, 2018
एडीजी ने कहा कि गोली लगने से घायल हुए युवक सुमित को इलाज के लिए मेरठ रेफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि फिलहाल एसआईटी गठित कर ये जांच की जा रही है कि युवक को गोली किसने मारी।
भाजपा बनी टीवी विज्ञापन देने में नंबर वन, बड़े बड़े ब्रांड को छोड़ा पीछे
आपको बतादे कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोमवार को गोकशी को लेकर जमकर हंगामा हुआ। जहां हिन्दू संगठनों ने गोवंश मिलने के बाद सड़कों पर उतरकर पुलिस से कार्रवाई की मांग करने लगे। गुस्साए लोगों ने चिंगरावठी चौराहे पर हंगामा करते हुए पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया।
इस दौरान कुछ लोगों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। जब पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके खदेड़ा तो लोगों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान कोतवाली प्रभारी स्याना सुबोध कुमार सिंह की गोली लगने से मौत हो गई।

No comments:
Post a Comment
Thanks For Visit my site