![]() |
| सिग्नेचर ब्रिज हादसों पर केजरीवाल ने किया अपील |
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले दिनों चालू हुए सिग्नेचर ब्रिज पुल पर दो लोगों की मौत के बाद शहर के युवाओं से "सेल्फी लेते समय सावधानी बरतने" के लिए अपील किया है।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि "सिग्नेचर ब्रिज पर हो रहे हादसों से मैं बेहद चिंतित हूँ। सिग्नेचर ब्रिज दिल्ली की शान है। मेरी सभी लोगों से अपील है, ख़ासकर युवाओं से, कि सिग्नेचर ब्रिज पर सेल्फ़ी लेते वक़्त सावधानी बरतें, और तेज़ गति से वाहन ना चलायें। आपकी ज़िन्दगी देश के लिए और आपके परिवार के लिए बेहद क़ीमती है, "
सिग्नेचर ब्रिज पर हो रहे हादसों से मैं बेहद चिंतित हूँ।सिग्नेचर ब्रिज दिल्ली की शान है। मेरी सभी लोगों से अपील है, ख़ासकर युवाओं से, कि सिग्नेचर ब्रिज पर सेल्फ़ी लेते वक़्त सावधानी बरतें, और तेज़ गति से वाहन ना चलायें। आपकी ज़िन्दगी देश के लिए और आपके परिवार के लिए बेहद क़ीमती है— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 24, 2018
पुलिस ने बताया कि बाइक पर दो चचेरे भाई उत्तरी दिल्ली की नंगलोई से उत्तर-पूर्व दिल्ली की तरफ जा रहे थे, जब उनकी मोटरसाइकिल आज सुबह 8:20 बजे पुल पर चढ़ी थी। शुक्रवार को, मेडिकल छात्र सत्य विजय शंकरन और चंद्रशेखर सेल्फी लेने के चककर में दुर्घटना में पुल से गिर गए।
आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने हालांकि, दिल्ली पुलिस को उनकी "निष्क्रियता" के लिए दोषी ठहराया है।
सिग्नेचर ब्रिज पर तेज रफ़्तार की वजह से मौत की दूसरी घटना हुई है। "दिल्ली की ट्रैफिक पुलिस क्या कर रही है? क्यों नहीं ट्रैफिक जांच के लिए कोई ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था? क्या सिग्नेचर ब्रिज अपने विशेष क्षेत्राधिकार के तहत नहीं है?"
Second incident of Death due to overspeeding at Signature bridge.— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) November 24, 2018
What is @dtptraffic doing ?
Why were no Traffic Police Personel deployed to check over speeding at Signature bridge ?
Is Signature bridge not under their exclusive jurisdiction ?
श्री सौरभ ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि ' खतरनाक स्टंट, सेल्फी आदि की रोज खबर मिलती है। क्या दिल्ली पुलिस जिम्मेदारी नहीं है की इसे रोके। ' चूंकि दिल्ली सरकार की अपनी पुलिस नहीं है, इसलिए केंद्र सरकार और लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल "सिग्नेचर ब्रिज सहित पुरे दिल्ली में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार है।"
News is published everyday about dangerous stunts while taking selfie— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) November 24, 2018
Is it not duty of @DelhiPolice to control such things?
Delhi Govt does not have its own Police, Central Govt & @LtGovDelhi is dutybound to ensure law and order at each corner of Delhi including Signature brdg
Has @LtGovDelhi suspended DCP Traffic for failing to deploy traffic police at Signature bridge?— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) November 24, 2018
After two young boys death due to over speeding on bike without wearing helmets, what was the due diligence on part of Police?
NOTHING !!!
'आप ' विधायक ने दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि 'क्या सिग्नेचर ब्रिज दिल्ली का हिस्सा नहीं है ? पाकिस्तान या बर्मा सरकार ने बनवाया है ? दिल्ली पुलिस की ट्रैफ़िक कान्स्टबल कहाँ थे ? दो मौत के बाद भी दिल्ली पुलिस की नींद नहीं खुली। अब दिल्ली पुलिस युवाओं की मौत का तमाशा देखेगी? कभी किन्नर का हुड़दंग, कभी ट्रैफ़िक का उल्लंघन ?
क्या सिग्नेचर ब्रिज दिल्ली का हिस्सा नहीं है ? पाकिस्तान या बर्मा सरकार ने बनवाया है ?— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) November 24, 2018
दिल्ली पुलिस की ट्रैफ़िक कान्स्टबल कहाँ थे ? दो मौत के बाद भी दिल्ली पुलिस की नींद नहीं खुली ।
अब दिल्ली पुलिस युवाओं की मौत का तमाशा देखेगी?
कभी किन्नर का हुड़दंग, कभी ट्रैफ़िक का उल्लंघन ?

No comments:
Post a Comment
Thanks For Visit my site