![]() |
| नेशनल रजिस्टर फ़ॉर सिटिज़न (NRC) का मामला सिर्फ रोटी,कपड़ा,मकान,चिकित्सा,शिक्षा, भ्रष्टाचार राफ़ेल ध्यान भटकना - संजय सिंह |
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रिय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद श्री संजय सिंह ने अपने पेज पर लिखा है कि नेशनल रजिस्टर फ़ॉर सिटिज़न (NRC) का मामला इन दिनो राष्ट्रीय चर्चा का विषय बना हुआ है। केंद्र की सरकार हमेशा की तरह इस बार भी रोटी,कपड़ा,मकान,चिकित्सा,शिक्षा, भ्रष्टाचार राफ़ेल आदि बुनियादी मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने में सफल रही है। अब TV चैनलों पर हफ़्तों तक हिंदू-मुसलमान,बांग्लादेशी घुसपैठिये, राष्ट्र के साथ हो या ख़िलाफ़ हो, जैसी गरमा गरम बहस होते दिखेगी कोई भगवा पहनकर आयेगा कोई दाढ़ी वाला होगा।
उन्होंने लिखा है कि नेशनल रजिस्टर फ़ॉर सिटिज़न (NRC) मुद्दे को लेकर एक दूसरे पर चिल्लायेंगे, हो सकता है मारपीट भी हो जाय ,भाजपा बेबाक़ी और दिलेरी का प्रदर्शन करेगी ,बोलेगी तुम नही कर पाये हमने किया, हम 40 लाख घुसपैठियों को बाहर करेंगे। दूसरे राजनीतिक दल इस बात से डरेंगे की कहीं मुस्लिम परस्त होने का धब्बा न लग जाय। वो डरते रहेंगे और भाजपा पूरी आक्रामकता के साथ साबित करेगी की वह राष्ट्र के सच्चे सिपाही हैं । बंगला देशी मुसलमानो को भगाना चाहते हैं लेकिन विपक्षी दल उनको ऐसा करने नही दे रहे हैं।
संजय सिंह ने उठाए राफेल पर सवाल, देंगे विशेषाधिकार हनन का नोटिस
श्री सिंह ने लिखा है कि ये बातें मैं इस लिये लिख रहा हूँ क्यूँकि देश में ऐसा माहौल पैदा किया जा रहा है जहाँ सच बोलना और सच के साथ खड़ा होना मुश्किल होता जा रहा है। सच बोलने वाले पत्रकारों को अब मीडिया संस्थान बाहर का रास्ता दिखा रहे हैं । सच बोलने वाले लोग सड़कों पर मार दिए जा रहे हैं ।इसके खिलाफ हम सबको साथमिलकर आगे आना होगा । नफरत का हिंदुस्तान नही मोहब्बत का हिंदुस्तान बनाना होगा। यह देश हमारा और आपका देश है इसे हम सही करेंगे।

No comments:
Post a Comment
Thanks For Visit my site