![]() |
भारत सरकार की केंद्रीय वित्त मंत्रालय की फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट (FIU) की रिपोर्ट में पता चला है कि नोटबंदी के बाद देश में संदिग्ध लेनदेन 480 फीसदी बढ़ गया है।
देश के बैंकों ने अभी तक के सबसे ज्यादा नकली नोट पकड़े हैं। देश में हुई नोटबंदी के बाद संदिग्ध लेनदेन में 480 फीसदी का इजाफा हुआ है। यह सब नोटबंदी के बाद संदिग्ध जमा नोटों पर तैयार की गई एक सरकारी रिपोर्ट में पता चला है।
फाइनेंशियल इंटेलीजेंस यूनिट के रिपोर्ट में कहा गया है कि प्राइवेट, पब्लिक और कोऑपरेटिव सेक्टर सहित सभी बैंकों और अन्य फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन ने संयुक्त रूप से 2016-17 में 400 फीसदी ज्यादा संदिग्ध लेनदेन की रिपोर्ट की है, ऐसे ट्रांजैक्शंस की संख्या 4.73 लाख है।
फाइनेंशियल ईयर 2015-16 में जाली मुद्रा के कुल 4.10 लाख मामले रिपोर्ट हुए थे, वहीं 2016-17 में इनकी संख्या बढ़कर 7.33 लाख हो गई. नकली नोटों पर यह ताजा आंकड़ा अभी तक का सर्वोच्च आंकड़ा है।फाइनेंशियल ईयर 2016-17 में संदिग्ध लेनेदन रिपोर्ट में 4,73,006 मामले सामने आए, जो 2015-16 की तुलना में चार गुना अधिक हैं।

No comments:
Post a Comment
Thanks For Visit my site