अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ‘AAP’ महिला विंग ने किया महिला सुरक्षा पर व्यापक चर्चा - DAINIK JHROKHA

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, March 8, 2018

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ‘AAP’ महिला विंग ने किया महिला सुरक्षा पर व्यापक चर्चा




AAP दिल्ली प्रदेश महिला संगठन politics, Hindi news
आम आदमी पार्टी  दिल्ली महिला संगठन


नई दिल्ली : बुधवार, 7 मार्च को आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश महिला संगठन ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी दिल्ली में महिला सुरक्षा पर कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम आप महिला संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रिचा पांडे मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय मुख्य अतिथि रहे। 




कार्यक्रम की शुरुआत में अस्मिता थिएटर के कलाकारों ने महिला सुरक्षा पर एक शानदार नाटक की प्रस्तुति दी और लोगों को इस अति-महत्वपूर्ण विषय पर अपने नाटक के माध्यम से जागरुक करने का काम किया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के महिला संगठन ने एक मैगज़ीन भी लॉंच किया। जिसे पूरी तरह से महिला सुरक्षा के मुद्दों पर केंद्रित रखा गया है और महिला संगठन की पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और अलग-अलग क्षेत्रों के कुछ विशेषज्ञों के लेख इसमें प्रकाशित किए गए हैं।




कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद रहे आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा कि ‘महिला सुरक्षा आज ना केवल राजधानी दिल्ली में बल्कि उत्तर भारत के तमाम राज्यों समेत पूरे भारत में एक बड़ा ही महत्वपूर्ण मुद्दा है। देश की महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना हमारी पुलिस और उस पुलिस को संभालने वाली सरकारों की ज़िम्मेदारी है। विधानपालिका की यह ज़िम्मेदारी बनती है कि महिला सुरक्षा से सम्बंधित कड़े कानून बनें ताकि कोई भी महिला के ख़िलाफ़ होने वाले अपराध को करने के बारे में सोचे तक नहीं




गोपाल राय ने साथ ही कहा कि दिल्ली सरकार ने अपनी ज़िम्मेदारियों को समझते हुए डीटीसी की बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए होमगार्ड के जवानों की तैनाती कर रखी है ताकि बसों में महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकें, इसके अलावा अभी हाल ही में सरकार ने दिल्ली में डेढ़ लाख सीसीटीवी कैमरों का टेंडर प्रोसेस किया है जिनके लगने के बाद कुछ हद तक महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगी। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार महिला सुरक्षा जैसे मुद्दे पर हर वो संभव कार्य कर रही है जो उसके अधिकार क्षेत्र में आता है।



Anti-Stalking विधेयक पर विस्तार से किया चर्चा कर विधेयक पास करने की किया मांग


आम आदमी पार्टी के महिला संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रिचा पांडे मिश्रा ने कहा कि ‘बदनीयती से महिला का पीछा करना जैसे अपराध को ग़ैर जमानती अपराध बनाना और कठोर दंड का प्रावधान करना चाहिए और इस तरह के कानूनों का ग़लत इस्तेमाल ना हो उसका भी ध्यान रखते हुए Anti-Stalkingविधेयक को तुरंत पास करना चाहिए। आम आदमी पार्टी का महिला संगठन हर वो संभव लड़ाई भविष्य में लड़ेगा जो दिल्ली और देश की महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराने के लिए ज़रुरी होगी।




रिचा पांडे मिश्रा ने साथ ही कहा कि ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर हमने इसलिए यह चर्चा की है क्योंकि जिस तरह के हालात इस वक्त देश में महिला सुरक्षा को लेकर हैं उससे इस दिन को मनाने कि बजाए अपने अधिकारों और समाज में बेहतर माहौल के लिए लड़ना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए और हमने वही किया है।


इस कार्यक्रम में पार्टी की महिला विधायक भावना गौड़ और आम आदमी पार्टी महिला संगठन के सभी प्रदेश पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता भी उपस्थित रहीं।


No comments:

Post a Comment

Thanks For Visit my site

Post Top Ad