![]() |
| संजय सिंह (सांसद राज्यसभा ) |
नई दिल्ली: पांच मार्च से शुरू हुए संसद के बजट सत्र में हंगामे के कारण सदन का कुछ काम नहीं हो सका। सदन सत्र के पहले दिन नीरव मोदी मामले के कारण विपक्ष ने हंगामा किया और अब बुधवार को मूर्तियां तोड़े जाने की घटनाओं पर सरकार को घेरे हुए है। इस पर AAP सांसदों ने काम न होने पर भत्ता न देने का किया मांग।
Also Read AAP की मान्यता रद्द करके हम सभी को जेल में डाल दो, शायद इसी से मोदी जी को शांति मिलेगी : संजय सिंह
हंगामा के कारण सदन का कामकाज ठप पड़ा है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सभापति वेंकैया नायडू को चिट्ठी लिख कहा है कि जिस दिन सदन की कार्यवाही नहीं चलेगी उस दिन का भत्ता ना दिया जाए।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद श्री संजय सिंह ने खत तीनों आप सांसदों की तरफ से लिखा है। उन्होंने ट्वीट किया कि ''किसानों, छात्रों और आम आदमी को भरोसा होता है, सदन में उनके मुद्दों पर चर्चा होगी और समाधान निकलेगा, लेकिन 3 दिन से सब कुछ ठप है।
किसानो छात्रों और आम आदमी को भरोसा होता है, सदन में उनके मुद्दों पर चर्चा होगी और समाधान निकलेगा, लेकिन 3 दिन से सब कुछ ठप आज AAP के तीनों सांसदों ने सभापति को लिखकर दिया कार्यवाही नही तो भत्ता नही। pic.twitter.com/n7ezPym1iV— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) March 7, 2018
Also Read केंद्र में बैठी भाजपा सरकार की तानाशाही, केजरीवाल के घर बिना किसी पूर्व सूचना के भेजी गई पुलिस : आप
आज AAP के तीनों सांसदों ने सभापति एम. वेंकैया नायडू को लिखकर दिया कि संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही नहीं चलने पर सदस्यों को उस दिन का भत्ता नहीं दिया जाए।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी की तरफ से संजय सिंह के अलावा, सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता राजयसभा सांसद है। आपको बता दें कि राज्यसभा सांसदों को प्रतिदिन 2 हजार रुपये भत्ता मिलता है।

No comments:
Post a Comment
Thanks For Visit my site