![]() |
| आशुतोष और दिलीप पांडेय ( प्रवक्ता आम आदमी पार्टी ) |
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष ने प्रेस कॉंफ्रेंस में पत्रकारों से कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार पिछले दस दिन से ये बताती आ रही है कि जिस तरह से दिल्ली में दिल्ली पुलिस का रवैय्या है, सचिवालय में मंत्री के साथ जानलेवा हमले के मामले में दिल्ली पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, हमारे पास इस बात की पुख्ता जानकारी है कि ये सबकुछ एक षडयंत्र के तहत किया गया था, लेकिन बावजूद इसके पुलिस ने अबतक कोई कार्रवाई नहीं किया है।
उन्होंने ने कहा कि हम मामले को अदालत लेकर गए और आज हमारी बात की पुष्टि हुई है, जो वीडियो फुटेज सचिवालय से मिली है उसे देखने के बाद यह साफ़ हो जाता है कि सचिवालय में मंत्री और दूसरे कई लोगों पर जानलेवा हमला एक भीड़ ने किया था और यह एक षडयंत्र के तहत ही हुआ था।
पुलिस ने इस मामले में अभी तक कुछ नहीं किया है, कोर्ट में दिए जवाब में पुलिस ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अभी तक सिर्फ़ सीसीटीवी फुटेज लेने के लिए नोटिस ही जारी किया है।
एक तरफ़ तो सिर्फ़ मुख्य सचिव के बयान के आधार पर दो विधायकों को गिरफ्तार कर लिया जाता है, मुख्यमंत्री के घर पर छापा मार दिया जाता है, इसके अलावा दो और विधायकों को पूछताछ का नोटिस जारी कर दिया जाता है, और दूसरे मामले में सारी वीडियो फुटेज होने के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
इस मामले को लेकर 'आप ' नेता व प्रवक्ता आशुतोष ने दो सवाल पूछा हैं।
क्या दिल्ली पुलिस कमिश्नर अपने विवेक के अनुसार काम कर रहे हैं या फिर किसी के दबाव में आकर सचिवालय वाले मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं?
कोर्ट के आदेश के मुताबिक एलजी पर ही इसकी सारी ज़िम्मेदारी बनती है और उनको इस पर जवाब देना चाहिए कि आखिर वो और उनकी पुलिस क्यों पक्षपातपूर्ण तरीके से काम कर रह हैं?
हमारे पास इस बात की पुख्ता जानकारी है कि जब हमने सचिवालय में मंत्री और दूसरे लोगों पर किया गए हमले का वीडियो प्रैस कॉंफ्रेंस में दिखाया था तो उसके बाद उस वीडियो में हमला करते हुए दिख रहे सचिवालय के वो दो कर्मचारी मुख्य सचिव के पास गए थे और अपनी नौकरी खतरे में होने और जेल जाने का डर जताया था, तो उसके बाद मुख्य सचिव ने उनके कंधे पर हाथ रखते हुए कहा था कि ‘तुम लोग मेरे शेर हो, तुम्हारा बाल भी बांका नहीं होने देंगे’
अपराधियों का बचाव करते हुए क्यों दिख रहे हैं मुख्य सचिव? क्या मुख्य सचिव की शह पर ही ये सबकुछ हो रहा था? ये षडयंत्र रचने के आरोप में मुख्य सचिव पर क्यों ना आपराधिक मामला दर्ज हो?

No comments:
Post a Comment
Thanks For Visit my site