मुख्य सचिव विवाद के बीच केजरीवाल सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, कैबिनेट बैठकों के लाइव प्रसारण का निर्णय लिया - DAINIK JHROKHA

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 27, 2018

मुख्य सचिव विवाद के बीच केजरीवाल सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, कैबिनेट बैठकों के लाइव प्रसारण का निर्णय लिया



Keriwal CM of Delhi India News, Hindi News, Politics,
श्री अरविन्द केजरीवाल (मुख्यमंत्री दिल्ली )


 दिल्ली मुख्य सचिव अंशु प्रकाश से कथित मारपीट को लेकर आप सरकार और नौकरशाही में जारी घमासान के बीच आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने  एक बड़ा फैसला लिया है।  अब केबिनेट मीटिंग का लाइव वेबकास्ट होगा।




केजरीवाल सरकार का यह फैसला उस बीच आया है जब मुख्य सचिव से आप विधायकों की कथित मारपीट के बाद अधिकारी मुख्यमंत्री और मंत्रियों की बैठकों का बहिष्कार कर रहे हैं। इसके चलते सरकारी कामकाज ठप हो गया है।  बाद में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि प्रशासन में जो चल रहा है उससे हम सभी चिंतित हैं। ये दिल्ली के लिए ठीक नहीं है पिछले  तीन दिनों से ऑफिसर्स मीटिंग में नहीं आए और फोन भी नहीं उठा रहे है। इसके चलते मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ होने वाली बैठकों को स्थगित करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि आफिसर्स मीटिंग में आए इसे सुनिश्चित करने के लिए उपराज्यपाल ने भरोसा दिया है। 




दिल्ली के उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री से इस मुद्दे पर अफसरों से बात करने की बात की है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि अफसरों के नहीं आने से पब्लिक हित में लिए जाने वाले कई निर्णय स्थगित करने पड़े हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल को आश्वस्त किया है कि इस तरह की घटना न हो वह यह सुनिश्चित करेंगे। उपमुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि मैं उनका आभारी हूं कि वे इस पूरे मामले को दिल्ली के गवर्नेंस के नजरिए से देख रहे हैं। आगे इस तरह की समस्या की गुंजाइश नहीं बचेगी। 




No comments:

Post a Comment

Thanks For Visit my site

Post Top Ad