केजरीवाल सरकार का दिल्ली को तोहफा, देश में यह पहली बार बिजली के रेट बढ़ने के बजाय घटाए - DAINIK JHROKHA

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, March 29, 2018

केजरीवाल सरकार का दिल्ली को तोहफा, देश में यह पहली बार बिजली के रेट बढ़ने के बजाय घटाए


केजरीवाल सरकार का दिल्ली को तोहफा, देश में यह पहली बार बिजली के रेट बढ़ने के बजाय घटाए
अरविन्द केजरीवाल ( मुख्यमंत्री दिल्ली )


देश में यह पहली बार देखा जा रहा है की बिजली के रेट बढ़ने के बजाय घटा है। आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार देश में सबसे सस्ती बिजली देती है। केजरीवाल सरकार ने लगातार पांचवें  साल बिजली के दाम बढ़ने नहीं दिए है।  यह देश में पहली बार दिल्ली में बिजली के दाम बढ़ने की बजाए कम हुए हैं और सिर्फ़ दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने ऐसा कर दिखाया है।

आम आदमी पार्टी  के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में बिजली मंत्री सत्येंद्र जैन ने प्रेस कांफ्रेंस में बोलते हुए कहा कि ‘दिल्ली में पहले 1 से लेकर 200 यूनिट तक जहां 4 रुपए प्रति यूनिट रेट था वहां अब 1 रुपए प्रति यूनिट दाम कम हो गए हैं और दाम 3 रुपए प्रति यूनिट हो गए हैं, 200 यूनिट से लेकर 400 यूनिट तक दाम पहले 5.95 रुपए थे जो अब 1 रुपए 45 पैसे प्रति यूनिट कम होकर 4.50 रुपए हो गए हैं। प्रेस कांफ्रेंस की विडिओ निचे देख सकते है। 

पहले स्लैब में सब्सिडी पार्ट पहले 1-200 यूनिट तक 2 रुपए मिलता था वो बदस्तूर जारी रहेगा और यहां बिजली प्रति यूनिट सिर्फ़ 1 रुपए के दाम पर ही लोगों को मिलेगी तो वहीं 200-400 यूनिट तक जहां पहले 3 रुपए सब्सिडी का हिस्सा रहता था वो भी ऐसे ही जारी रहेगा और यहां प्रति यूनिट के दाम 1 रुपए 50 पैसे होंगे। इस हिसाब से अब सब्सिडी का प्रतिशत 50 से ज्यादा हो गया है क्योंकि सब्सिडी का बजट पहले से ही तय है।
जैसा कि आप सब लोग जानते हैं कि देश के दूसरे कई राज्यों में बिजली बहुत मंहगी मिलती हैं। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में बिजली के दाम दिल्ली के मुकाबले कई गुना ज्यादा हैं। आपने देखा कि कई जगह पर चुनाव हो जाने के बाद सरकार बनते ही बिजली के दाम बढ़ाए गए थे । 

यह भी पढ़े केजरीवाल का ऐलान, छत्तीसगढ़ के सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी AAP

चुनाव के बाद पंजाब और यूपी सरकार ने बढ़ाये थे रेट 

पंजाब में कांग्रेस सरकार ने ऐसा किया और उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार ने ऐसा किया था। लेकिन दिल्ली की आम आदमी पार्टी की ही सरकार ऐसी है जो बिजली के दाम बढ़ाने की बजाए घटाती है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार दिल्ली की जनता की हितो के लाभ के लिए ऐसे कई और काम किये। दिल्ली सरकार जनता के लिए सरकारी स्कुल का काया पलट, मोहल्ला क्लिनिक, पानी फ्री बिजली बिल हाफ देती आ रही है। 

No comments:

Post a Comment

Thanks For Visit my site

Post Top Ad