केजरीवाल सरकार का ऐतिहासिक फैसला लागु , दिल्ली में किसी का एक्सीडेंट,एसिड अटैक या आग से जलने की दुर्घटना हुई तो किसी भी अस्पताल में मुफ्त इलाज - DAINIK JHROKHA

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 18, 2018

केजरीवाल सरकार का ऐतिहासिक फैसला लागु , दिल्ली में किसी का एक्सीडेंट,एसिड अटैक या आग से जलने की दुर्घटना हुई तो किसी भी अस्पताल में मुफ्त इलाज



Health, Fitness, India News,Hindi News, Politics
मोहल्ला क्लीनिक दिल्ली सरकार 

दिल्ली के अंदर अब अगर किसी का भी एक्सीडेंट हुआ, या एसिड अटैक का मामला हुआ या आग से जलने की दुर्घटना हुई तो किसी भी प्राइवेट अस्पताल या नर्सिंग होम में मुफ्त इलाज होगा और मुफ्त इलाज करने के संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया है। इलाज का पूरा खर्चा दिल्ली सरकार उठाएगी, जिसके लिए दिल्ली आरोग्य कोष की स्थापना की गई है।




दिल्ली सरकार के डायरेक्टर जनरल हेल्थ सर्विसेज और दिल्ली आरोग्य कोष के मेंबर सेक्रटरी डॉ. कीर्ति भूषण ने गुरुवार को इस बारे में ऑफिस मेमो जारी कर दिया है। इसमें यह भी साफ कर दिया है कि हादसा दिल्ली में हुआ हो और दिल्ली पुलिस के कार्यक्षेत्र के तहत आता हो, तभी इलाज मुफ्त किया जा सकता है। भले ही ऐसे लोग किसी राज्य के हो या किसी भी समाज , तबके के हों और उनकी इनकम कितनी भी ज्यादा या कम क्यों ना हो। पीड़ित को वेरिफिकेशन या योग्यता के लिए इलाज कराने से पहले कोई दस्तावेज दिखाने की भी जरूरत नहीं होगी। 



खास बात यह है कि इलाज के लिए मरीज को पहले जिस हॉस्पिटल में ले जाया जाएगा, वहां सुविधाएं या या विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने पर दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट करने के लिए ऐम्बुलेंस का इंतजाम भी करके देना होगा। यानी अस्पताल मरीज को दूसरे हॉस्पिटल में ले जाने की बात कहकर टरका नहीं सकते। मरीज को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की जिम्मेदारी उनकी होगी 

मरीज के इलाज में हुए खर्च को वसूलने के लिए अस्पतालों और नर्सिंग होम्स को दिल्ली आरोग्य कोष के साथ एक अग्रीमेंट करना होगा। इसी के बाद पहले से तय रेट्स के आधार पर पेमेंट किया जाएगा। दिल्ली सरकार की नई फसिलिटी से सभी लोगों को फायदा होगा, जो इलाज का खर्च उठाने में सक्षम हो या नहीं हो। दुर्घटना के दौरान घायलों की मदद करने वाले भी नहीं झिझकेंगे।


No comments:

Post a Comment

Thanks For Visit my site

Post Top Ad