मोदी के सचिव रह चुके CEC अचल कुमार ज्योति उनका कर्ज चुका रहे हैं : सौरभ भरद्वाज - DAINIK JHROKHA

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 19, 2018

मोदी के सचिव रह चुके CEC अचल कुमार ज्योति उनका कर्ज चुका रहे हैं : सौरभ भरद्वाज



 Blogger,Hindi news, india news Politics
आप MLA सौरभ भारद्वाज
चुनाव आयोग ने लाभ के पद के आरोप में आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को अयोग्य करार देने का फैसला किया है। इस मामले पर एक प्रेस कांफ्रेस में आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सचिव रह चुके CEC अचल कुमार ज्योति उनका कर्ज चुका रहे हैं। 


सूत्रों के अनुसार EC ने आम आदमी पार्टी के 20 विधायकों को ऑफिस ऑफ प्रॉफिट का आरोपा मानते हुए उन्हें अयोग्य करार देने का फैसला किया है। आप के विधायक व दिल्ली मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि उन्हें इस बारे में अभी कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। बल्कि ये सभी सूचनाएं मीडिया के हवाले से मिल रही हैं।  उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जैसे संवैधानिक संस्थान को गिरवी रखकर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सचिव रह चुके मुख्य चुनाव आयुक्त अचल कुमार ज्योति उनका का कर्ज अदा कर रहे हैं।  

कौन हैं 20 AAP MLAs  और किस क्षेत्र से विधायक हैं। 

लाभ के पद के आरोपी 20 विधायक जिनकी सदस्य्ता खतरे में है और वे किस किस पद पर जो इस प्रकार है। 



  • 1. प्रवीण कुमार- जंगपुरा ( शिक्षा मंत्री के संसदीय सचिव)
  • 2. शरद कुमार- नरेला (राजस्व विभाग में संसदीय सचिव)
  • 3. आदर्श शास्त्री- द्वारका ( आईटी मंत्री के संसदीय सचिव)
  • 4. मदन लाल- कस्तूरबा नगर (सतर्कता मंत्री के संसदीय सचिव)
  • 5. शिव चरण गोयल – मोतीनगर (वित्त मंत्री के संसदीय सचिव)
  • 6. सरिता सिंह- रोहतास नगर (रोजगार मंत्री की संसदीय सचिव)
  • 7. नरेश यादव- महरौली (श्रम मंत्री के संसदीय सचिव)
  • 8. जरनैल सिंह- तिलक नगर (विकास मंत्री के संसदीय सचिव)
  • 9. राजेश गुप्ता- वजीरपुर (स्वास्थ्य मंत्री के संसदीय सचिव)
  • 10. अलका लांबा- चांदनी चौक (पर्यटन मंत्रालय में संसदीय सचिव)
  • 11. नितिन त्यागी- लक्ष्मी नगर (महिला, बाल और समाज कल्याण मंत्रालय में संसदीय सचिव)

  • 12. संजीव झा - बुराड़ी (परिवहन मंत्री के संसदीय सचिव)
  • 13. कैलाश गहलोत- नजफगढ़ (कानून मंत्री के संसदीय सचिव)
  • 14. विजेंद्र गर्ग- राजिंदर नगर (लोक निर्माण मंत्री के संसदीय मंत्री सचिव )
  • 15. राजेश ऋषि- जनकपुरी (स्वास्थ्य मंत्रालय में संसदीय सचिव)
  • 16. अनिल कुमार वाजपेयी -गांधी नगर (स्वास्थ्य मंत्रालय में संसदीय सचिव)
  • 17. सोमदत्त- सदर बाजार (उद्योग मंत्रालय में संसदीय सचिव)
  • 18. सुखबीर सिंह डाला- मुंडका (एससी-एसटी विभाग में संसदीय सचिव)
  • 19. मनोज कुमार- कोंडली (खाद्य एंव नागरिक आपूर्ति मंत्रालय सदीय सचिव)
  • 20. अवतार सिंह- कालकाजी (गुरुद्वारा चुनाव विभाग में संसदीय सचिव)


No comments:

Post a Comment

Thanks For Visit my site

Post Top Ad