भारतीय मीडिया राजनितिक का गुलाम ?
आजकल लोगो का कहना है की भारतीय मीडिया का अस्तर गिर चूका है। आपको मालूम है की देश में कई गंभीर मुद्दे है लेकिन मीडिया उसे छूता भी नहीं है। जैसे बी एस एफ एक जवान किसी समस्या पर आवाज उठाया तो उसे गलत तरिके से जांच कर उसे दोसी ठहरा दिया गया। उसके ऊपर मीडिया मौन हो गया जबकि इसे जोर सोर से उठाने वाला मुद्दा था लेकिन नहीं उठाया गया। हालही में सुकमा में सी आर पी एफ के जवानो के ऊपर हुआ हमला से पूरा देश शर्मसार है लेकिन भारतीय मीडिया को कुछ फरक नहीं पड़ता। अबतक जबाबी कार्यवाही के रूप में सरकार द्वारा कड़ी निंदा के अलावा कुछ नहीं। लेकिन मीडिया को इससे क्या लेना देना। इनको तो बस दिल्ली MCD चुनाव का नतीजा महत्वपूर्ण है। इनको तो बस देश में मोदी लहर बरकरार और आम आदमी पार्टी साफ हो गयी। केजरीवाल ये है विश्वास वो है। अबतो देश में मोदी लहर चल रहा कोंग्रेश का और बुरा प्रदर्शन। इनसब के अलावा किसी टीवी चैनल पर आपने नहीं देखा होगा की कोई डिबेट सुकमा पर भी हो ,कश्मीर पर भी हो , क्यों नहीं यह समस्या का समाधान हो रहा। लेकिन मीडिया को तो सिर्फ TRP चाहिए। इसके कुछ उदारण भी देख लीजिए।
अलग-अलग दृश्यों में भारतीय मीडिया
परिदृश्य 1 :
केरल चुनाव : केरल राज्य में कई सालों से चुनाव लड़ने के बाद भाजपा को 140 सीटों में से सिर्फ एक सीट पर जीत मिली है।
मीडिया प्रतिक्रिया: भाजपा का केरल में शानदार प्रदर्शन रहा। बीजेपी ने अपना खाता खोला।
परिदृश्य 2:
पंजाब चुनाव: आम आदमी पार्टी 119 सीटों में 20 सीटों पर जीत हासिल करती है, और मुख्य विपक्षी दल बन जाती है। जबकि AAP पहली बार चुनाव लड़ रही थी।
मीडिया प्रतिक्रिया: पंजाब में आम आदमी पार्टी के खराब प्रदर्शन। सिर्फ 20 सीटों पर मिली जित।
परिदृश्य 3:
दिल्ली एमसीडी चुनाव: 270 सीटों में से 48 में आम आदमी पार्टी जीत गई। जबकि पहली बार AAP ने MCD चुनाव लड़ा था और 48 सीट जित मुख्य बिपक्ष है।
मीडिया प्रतिक्रिया: आम आदमी पार्टी साफ , अरविन्द केजरीवाल से दिल्ली के लोगो का मोह भंग। हार से पार्टी में मचा बवाल , कुमार विश्वास बीजेपी में जा सकते है।
परिदृश्य 4:
तमिलनाडु चुनाव: कई साल चुनाव लड़ने के बाद भी भाजपा सभी 232 सीटों में हार जाती है।
मीडिया प्रतिक्रिया: भाजपा की वोट शेयर में वृद्धि हुई। इस बार बीजेपी का अच्छा प्रदर्शन।
परिदृश्य 5:
गोवा चुनाव: आम आदमी पार्टी 39 सीटों पर पहली बार चुनाव लड़ी और सभी 39 सीटों पर हार मिलती है लेकिन पहली बार चुनाव लड़ने के बावजूद गोवा में 6.3 % वोट शेयर रहा।
मीडिया प्रतिक्रिया: आम आदमी पार्टी की बड़ी पराजय , AAP का खराब प्रदर्शन। 38 सीटों पर जबानत जप्त।
उपरोक्त सभी 5 परिदृश्यों में मीडिया की प्रतिक्रिया इंगित करती है कि मीडिया बिका हुआ है । ये लोगो सही न्यूज नहीं सिर्फ पैसो से मतलब है
यही कारण है कि भाजपा सरकार ने भारत मीडिया को 11000 करोड़ दिया है

No comments:
Post a Comment
Thanks For Visit my site