हमेशा के लिए वजन कम करने के बेहतरीन तरीके - DAINIK JHROKHA

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 10, 2017

हमेशा के लिए वजन कम करने के बेहतरीन तरीके

 

घटाए अपना वजन , ये है शानदार नुख्से  Home way to lose weight






वजन कम करना कठिन है लेकिन असम्भव नहीं। वजन घटाने के लिए इन नुख्शों को लगातार करना भी कठिन है लेकिन ये भी असम्भव नहीं है। इन सभी नुख्शों को अपनाकर वजन को गरंटी के साथ और हमेशा के लिए घटाया जा सकता है। सर्बे के हिसाब से सिर्फ भारत में 48  % पुरुष, 34  % महिला, 30 % स्कूली बच्चे अधिक वजन (मोटापा ) से ग्रसित है। देश की लगभग 74 % आबादी मोटापे की शिकार है। 


अमेरिका में मोटापा कम करने के लिए 20 अरब डॉलर का उधोग धंधा है। Weight Loss करने के लिए इन तरीको को अपनाकर गारंटी के साथ कर सकते है। नुख्सों का अध्यन कर स्थायी रूप से वजन घटा सकते है इनमे 50 से अधिक अनुसंधान समर्पित भोजन , ब्यायाम और जीवन शैली का सुझाव है।  अपने दिनचर्या में सम्मलित कर स्थायी रूप से वजन घटा सकता है। 


मजबूत इच्छाशक्ति :-

वजन कम करने के लिए आपके प्लान की पूरी सफलता आपकी मजबूत इच्छाशक्ति पर ही निर्भर करती है। बहुत से लोग शिकायत करते हैं कि कड़े व्यायाम और डाइट कंट्रोल के बावजूद उन्हें इस मामले में कोई सफलता नहीं मिली। लेकिन यह सत्य नही हो सकता है क्यों कि कोई मनुष्य अगर मजबूत इरादा कर तो वजन कम जरूर होगा। 
  

पुरे दिन में 30 ग्राम फाइबर ( Fiber ) का सेवन करे :-

आप अपने शरीर का फाइबर छमता को बढाये। फाइबर शरीर के मोटापा कम करने में बहुत लाभदायक है। एक अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अध्ययन में, एक समूह, फाइबर युक्त  पोषक तत्व और कैलोरी, आदि का सेवन करने से हार्ट स्वस्थ एवं हेल्दी होता है। 

ब्यायाम अनिवार्य रूप से और आवश्यक ब्यायाम करे :-

ब्यायाम मोटापा कम करने का बेहतर एवं उत्तम तरीका है। हाल ही एक शोध में पता चला है कि सुबह जल्दी उठकर नाश्ते से पहले नियमित रूप से व्यायाम करने की वजह से मोटापा जल्दी कम होता है। शोध के मुताबिक जो लोग नाश्ते के बाद कसरत करते हैं उनके मुकाबले वे अपना मोटापा 20 फीसदी तक ज्यादा घटा सकते हैं। ब्यायाम वजन के साथ साथ की बीमारियों के लिए फायदेमंद है। आपकी उम्र चाहे कितना भी हो, अपने दैनिक जीवन में आप व्यायाम को महत्वपूर्ण स्थान दें। व्यायाम का तरीका तैराकी, टेनिस खेलना, तेज चलना या एरोबिक्स कुछ भी हो सकता है। इससे बेहतर कुछ नहीं है कि घर के कामकाज  के बीच ही ब्यायाम करके वजन कम करना। इसके अलावा ध्यान रख्खे की  व्यायाम एकहि तरीके का न करें। 

संतुलित नाश्ता करे :-

आप अपने दिन की शुरुवात संतुलित नाश्ता के साथ करना चाहिए। संतुलित नाश्ता से वजन कम करने में सहायक होता है। सुना है की  एक इंपीरियल कॉलेज लन्दन के अध्यन में पाया गया कि जो नाश्ता करने से दिमाक बिकसित होता है जो ब्यक्ति नहीं करते उसका बहुत बुरा असर होता है। सुबह नाश्ता में थोड़ा मीठा भी खाये। नाश्ता हमारे शरीर की पोषणआवश्यकताओं को पूरा करता है। जिसमें कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन और प्रोटीन, खनिज शामिल हैं।  

हेल्दी डाइट करे :-

वजन कम करने के लिए आप अपने डाइट का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। दरअसल लोगो को जंक एवं फास्ट फूड बहुत पसंद होते है। जो मोटापा बढ़ाने की लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार होते हैं। अपने आपको को ऎसा खाना खाने से रोके। खाने में दाल और हरी सब्जियां जरूर रखें। हाई कैलोरी वाले खाने पिने की बस्तुओ से अपने आप को दूर रखें। हेल्दी डाइट ले। 

गुनगुना या गर्म पानी पिए :-


हमारे शरीर के लिए पानी बहुत महत्वपूर्ण है। लेकिन गुनगुना या गर्म पानी भी बहुत फायदेमंद है। इससे बहुत तरह के फायदे है। गुनगुना पानी पीने से मोटापा कम होता है। मोटापे से परेशान लोगों के लिए गुनगुना पानी बहुत हितकारी है। खाना खाने के आधे घंटे बाद एक ग्लास गुनगुने पानी पीने से शरीर का वजन कम होता है। 

इसके पीछे ये तर्क  है कि गुनगुना या गर्म पानी शरीर के विषैले तत्वों को बाहर निकालता है। इससे शरीर की गंदगी को साफ करने में सहायक होता है। इसके अलावा थोड़ा गर्म पानी पीने से कब्ज भी दूर होती है। गर्म पानी से नहाने से थकान मिटती है और त्वचा में निखार आता है। गर्म पानी के इस्तेमाल से वजन कम होने के साथ-साथ ब्लड सर्कुलेशन भी संतुलित होता है। 

गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। साथ ही ये मिश्रण वजन कम करने में भी फायदेमंद है। किडनी के सही देखभाल के लिए दिन में सुबह-शाम दो बार गुनगुना पानी पीना बहुत फायदेमंद है।

खाने में परहेज जरुरी :-

मोटापा की समस्या कई बीमारियों के उपज का कारण है। एक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, रोज अपने भोजन में नमक की मात्रा घटाकर और पोटैशियम से भरपूर फाइबर युक्त भोजन का अधिकाधिक उपयोग कर हम मोटापा कम कर सकते है। 


वॉशिंगटन के डाइजेस्टिव सेंटर की स्थापना करने वाले  ने अपनी नई पुस्तक में कहा है कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में तोंद निकलने की शिकायत अधिक होती है। इसका मुख्य कारण यह है कि औरतों के आंत की लंबाई अधिक होती है। महिलाओं एवं पुरुषों के पाचन तंत्र में कुछ मूल अंतर होते हैं। इसलिए मोटापा से बचाने के लिए कुछ परहेज बरते जाने चाहिए। भोजन में नमक का अधिक प्रयोग न करे। 


एक दिन में अधिकतम 1500 मिलीग्राम नमक ही खाएं। घुलनशील एवं अघुलनशील रेशेयुक्त भोजन की मिश्रित मात्रा का प्रयोग करना चुस्त-दुरुस्त एवं छरहरा रहने का सबसे अच्छा तरीका है। एक वक्त का खाना न खाकर आप अगले वक्त का खाना अधिक खाते हैं  सच तो यह है कि कुछ भी पेट भरने के लिए खाना नहीं चाहिए। मिट कतई न खाये। आयलि भजन से दुरी बनाये।

ग्रीन टी और काला काफी पिए :-

ग्रीन टी मोटापा काम करने में बहुत फायदेमंद है। ग्रीन टी से वजन काम होता है। काला  काफी पिने से भी मोटापा काम होता है। 

शराब और बियर का सेवन बिलकुल न करे :-

वजन कम करने के लिए शराब और बियर का सेवन दृढ़ता के साथ बंद करे। अल्कोहल मोटापा को बढ़ता है। अक्सर मनुष्य शराब सेवन के साथ मीट या फ्राई चिकेन भी लेते है इसका सेवन मोटापा बढ़ता है। 

मिक्स जूस बनाकर पिए :-

मिक्स जूस बनाकर पिए। मिक्स जूस में ग्रीन सेब , अबकाड़ो , कीवी , पार्सली , खीरा , एलोबेरा , नीबू  मिलाकर पीस ले और इसका सेवन करे। इसका सेवन शाम को करे बेहतर होगा। यह वजन काम करने बहुत उपयोगी है। अगर होसके तो शाम को भोजन न करे सिर्फ दो ग्लास जूस का सेवन करे। अगर आप इसका इस्तेमाल लगातार दो या तीन महीने करे तो निश्चित ही काम होगा। साथ में मोर्निग वेकिंग तेज रफ्तार से करे। 






No comments:

Post a Comment

Thanks For Visit my site

Post Top Ad