अब केजरीवाल की गुजरात पर नजर, आम आदमी पार्टी ने शुरू किया ‘आजादी आंदोलन’
आम आदमी पार्टी के कन्वीनर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पंजाब और गोवा में चुनाव लड़ने के बाद अब उनकी नजर गुजरात पर है। आम आदमी पार्टी पंजाब और गोवा चुनाव के बाद काफी उत्साहित है। गोवा और पंजाब में भारी मात्रा हुआ वोटिंग को आम आदमी पार्टी अपने पक्ष में मन रही है। आम आदमी पार्टी के कन्वीनर अरविंद केजरीवाल तबियत खराब होने के वावजूद 24 घंटे के अंदर सभी शीर्ष नेताओ का मीटिंग बुला लिए। लम्बे समय से सत्ता पर काबिज भाजपा शासित गुजरात में आम आदमी पार्टी ने सभी 182 सीटों पर दो महीने चलने वाला राजनीतिक अभियान ‘गुजरात आजादी आंदोलन’ शुरू कर दिया है।आज ट्विटर पर कुमार विश्वास के साथ 'आप ' समर्थको ने #GujaratAazadiAndolan hashtags चलाकर आंदोलन को स्पोर्ट किया
सुनने में आ रहा है कि आम आदमी पार्टी के अनभवी कार्यकर्ता बूथ संगठन को मजबूती देने के लिए भेज रही है। वेसे तो गुजरात में 'आप ' का संगठन अच्छा है लेकिन अब वहाँ बेहतर प्रवन्धन की जरूरत है। ऐसे भी खबरे है की डॉ कुमार विश्वास को गुजरात की बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। अब कुमार गुजरात में ज्यादा समय देगे। साथ ही साथ सभी बड़े नेताओ को जिम्मेदारी सौपी जा चुकी है। गुजरात में इसी साल दिसंबर में चुनाव है। इसी को देखते हुए आम आदमी पार्टी ने रणनीति तेज कर दी है
'आप ' के गुजरात अफेयर इंचार्ज और दिल्ली के विधायक गुलाब सिंह यादव ने बताया कि इस आंदोलन के जरिए गुजरात के लोगों को वर्तमान सरकार में पैदा हुए डर, भ्रष्टाचार, अन्नाय और शोषण से निजात दिलाना है। 'आप ' के प्रवक्ता हर्षिल नायक ने बताया कि राज्य में आम आदमी पार्टी का पहला पूर्ण राजनीतिक अभियान है, जो बूथ लेवल तक पार्टी को मजबूती देने का काम करेगा। प्रवक्ता ने कहा कि इस आंदोलन के जरिए वो संगठित तरीके से गुजरात के सभी 45 हजार बूथों तक पहुंचेंगे। यह अभियान 26 मार्च तक चलेगा।साथ ही इस अभियान के तहत बीजेपी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर पार्टी द्वारा निशाना साधा जाएगा। साथ ही स्थानीय सभा के जरिए पार्टी कार्यकर्ता आम लोगों तक पहुंचेगें और उनसे वर्तमान सरकार में आ रही दिक्कतों और शिकायतों को समझेंगे।
ये अबतक 'आप ' द्वारा गुजरात में सबसे बड़ा आंदोलन है। इस आंदोलन के जरिए दिसंबर में होने वाली विधान सभा चुनाव की एक तरह से सुरुवात है। गुजरात में आप के जरिए बीजेपी की मुश्किले बढ़ती नजर आ रही है

No comments:
Post a Comment
Thanks For Visit my site