क्या बीजेपी होगी यूपी में साफ ,बसपा सपा में जंग ?
![]() |
| यूपी चुनाव |
उत्तर प्रदेश चुनाव में चुनावी दंगल तेज हो गया है। यूपी में दूसरे चरण का प्रचार बहुत जोरो पर है। ऐसे में सभी पार्टियां पूरी ताकत से वोटरों को आकर्षित करने में जुटी हुई हैं। साथही साथ आरोप प्रत्यारोप का भी सिलसिला जारी है। इसी संदर्भ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाजवादी पार्टी के 'काम बोलता है' के नारे को फीका करने के लिए 'काम नहीं कारनामे बोल रहे हैं' का तंज कसा था उसके जवाब में अखिलेश यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' कार्यक्रम की ओर इशारा करते हुए मोदी पर हमला बोलते हुए कभी काम की बात कर लिया करे। पीएम ने सपा और कांग्रेश पर हमला बोलते हुए बदायू में दो चचेरी बहनों के साथ हुए कथित रेप कांड की मामले को समाजवादी सरकार की बिफलता बताया। इस मुद्दे पर बात करते हुए अखिलेश यादव ने पलटवार किया और कहा कि सभी दलों ने उस मामले में राजनीती की और इतना शोर मचाया कि मामला सयुक्त राष्ट्र संघ तक पहुंच गया मगर सीबीआई ने जांच के बाद प्रदेश सरकार को क्लीनचिट दे दीया। राज्य सरकार को बदनाम करने का पूरा चिठ्ठा सामने आ गया।
अखिलेश यही नही रुके और पीएम मोदी और बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि अच्छे दिन का वादा करके सत्ता में आने वालों का पतन शुरू हो गया है। 2017 विधानसभा चुनाव के बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में उनका पतन हो जाएगा। सीएम ने कहा बीजेपी को बताना चाहिए कि लोगों के लिए क्या काम किया। पहले चरण के जिन 73 सीटों के लिए कल मतदान हुआ उसमे सपा को सबसे आगे होने का दावा करते हुए कहा कि आने वाले चरणों में भी सपा आगे रहेगी और सपा को पुन: पूर्ण बहुमत मिलने वाला है। कांग्रेस से गठबंधन करने के मुद्दे पर सफाई देते हुए उन्होने कहा हम अकेले अपने दम पर बहुमत ला सकते थे मगर कांगेस से गठबंधन इस लिए किया कि हम आराम से 300 से भी अधिक सीटे जीत सके।
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की पहले दो चरणों की 140 सीटों में से 90 से अधिक सीटें जीतने का भरोसा जताते हुए रविवार को लखनऊ में कहा कि इन दो चरणों में बीजेपी का मुकाबले में केवल बीएसपी है। अमित शाह ने कहा जहां तक पहले चरण में मतदाताओं के रुझान की बात है तो बीजेपी 50 से अधिक सीटे जीत रही हैं। पहले दो चरणों में बीजेपी को 90 से अधिक सीटें मिलने वाली हैं। इन दो चरणों में मुख्य मुकाबला बसपा से है जबकि आगे के चरणों में मुकाबला सपा से रहने वाला है।
अमित शाह के बयानों पर मायावती ने तंज कसते हुआ कहा 73 विधानसभा सीटों के लिए हुए मतदान को पूरी तरह से अपनी पार्टी के पक्ष में जाने का दावा करते हुए कहा है कि बसपा की सरकार बनने के सकारात्मक संकेत मिल रहा हैं। पहले दो चरण में 90 सीट जीतने के अमित शाह दावे पर बीएसपी सुप्रीमो मायावती की चुटकी लेते हुए कहा कि वे अपनी नहीं बीएसपी की सीट गिना रहे थे।

No comments:
Post a Comment
Thanks For Visit my site