हार्ट अटैक से बचने के कुछ महत्वपूर्ण तरीके - DAINIK JHROKHA

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 21, 2017

हार्ट अटैक से बचने के कुछ महत्वपूर्ण तरीके

इन उपायों को अपनाकर हृदय की बीमारियों को रोका जा सकता है  







 दिल शरीर का सबसे नाजुक अंग होता है और कोई भी चीज इसे आसानी से नुकसान पहुंचा सकती है। जब कोई व्यक्ति भावनात्मक तनाव महसूस करता है व्यक्ति का दिल सबसे पहले प्रभावित होता है जो कि हार्ट अटैक का कारण बनता है। आप खुले दिमाग से तनाव रहित रहें। इसके अलावा हार्ट अटैक से बचने के कुछ और तरीके भी हैं 



नियमित व्यायाम करना 



हार्ट अटैक से बचने का सबसे बेहतर तरीका है कि आप रोजाना व्यायाम करें। आप कम से कम 20 मिनट तक शारीरिक कसरत करें। दिल को तंदुरुस्त रखने के लिए वॉक करना भी एक अच्छा व्यायाम है।


ज्यादा कैलोरी वाले खाने से बचना 



जंक फूड में ज्यादा ऑयल होता है इसलिए ये हार्ट के लिए सही नहीं हैं। दिल के दौरे से बचने के लिए इस तरह के खाने से तौबा करें।


क्या आप मोटे है 


यदि आप मोटे हैं तो आपको हार्ट अटैक का खतरा है। ज्यादा वजन होने से हार्ट को ज्यादा रक्त और ज्यादा ऊर्जा पंप करनी पड़ती है जिससे आपने नाजुक दिल पर ज्यादा दबाव पड़ता है।




पेशाब और शौच को ना रोके 


जब पेशाब और शौच का दबाव पड़ता है तो आपको जाना तो है ही पहले या बाद में। इसको दबाने से दिल पर प्रभाव पड़ता है और यह संक्रमण का कारण भी बनता है।


तनाव में न रहे  


हार्ट अटैक से बचने के लिए तनाव से दूर रहें। यदि आपने अपने किसी प्रियजन को खो भी दिया है तो अपने दिल को इसके लिए तैयार करें और प्यार और शांति की तलाश करें।



डाइबिटीज़ है तो सावधान रहें  


शुगर से पीड़ित लोग जानते हैं कि उनके लिए क्या अच्छा है और क्या नहीं। यदि आपको डाइबिटीज़ है तो दिल पर प्रभाव डालता है। यदि आपको अटैक आते रहते हैं तो आप ज्यादा सावधानी की आवश्यकता है।

ज्यादा से ज्यादा नींद लें 


हार्ट अटैक से बचने का मंत्र है - रोजाना 8 घंटे की नींद। दिल के लिए कई तरीके से यह फायदेमंद है।

स्मोकिंग न करे 


धूम्रपान आपके लिए नुकसानकारी है। स्मोकिंग से दिल और फेफड़ों पर विपरीत असर पड़ता है।





No comments:

Post a Comment

Thanks For Visit my site

Post Top Ad