अलीगढ़ जिले के टप्पल इलाके में ढाई साल की बच्ची की निर्मम हत्या के मामले में ट्विंकल की मां ने मोदी और योगी सरकार से मांग की है कि दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। यदि दोषियों को केवल 7 साल की सजा दी जाएगी, तो वे जेल से छूटकर और अपराध करने को प्रोत्साहित हो सकते हैं।
बता दें कि टप्पल इलाके में पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद के कारण ढाई साल की एक बच्ची की हत्या करके उसका शव कूड़े के ढेर में डाल दिया गया था। बच्ची के पिता बनवारी लाल शर्मा की शिकायत पर जाहिद और असलम नामक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।
Shilpa Sharma, mother of 2.5-yr-old Twinkle murdered in Aligarh: No action against accused will encourage them. Aslam (co-accused) had raped his own 4-year-old daughter, his wife took their daughter that day itself and left for her parents' home. https://t.co/37RDmKN3K3— ANI UP (@ANINewsUP) June 7, 2019
मृत बच्ची की मां ने आरोप लगाया कि सह-आरोपी असलम अपनी ही 4 साल की बेटी का रेप कर चुका है। उसी दिन आरोपी की पत्नी अपनी बेटी को लेकर घर से निकल गई।
यूपी पुलिस ने गठित किया विशेष जांच दल
यूपी पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल का गठन किया है। डीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) आनंद कुमार ने बताया कि एसपी (देहात) के नेतृत्व में जांच दल का गठन कर दिया गया है।
ऐसा है विशेष जांच दल
डीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) आनंद कुमार ने बताया कि फास्ट ट्रैक बेसिस पर जांच करने के लिए दल में फोरेंसिक साइंस टीम, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और एक्सपर्ट्स की एक टीम भी होगी। आनंद कुमार ने बताया कि आरोपियों पर पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
पांच पुलिसकर्मी निलंबित
अलीगढ़ के एसएसपी आकाश कुलहरि ने शुक्रवार को इंस्पेक्टर केपी सिंह चहल सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। बताया जा रहा है कि इन पर देरी से गुमशुदगी लिखने के अलावा, बच्ची की खोज में और हत्या होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही बरतने का आरोप है। मामले में पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की जाएगी।
ये है हत्याकांड की वजह
बच्ची के पिता ने 10,000 रुपये का कर्ज लिया था। जब वह कर्ज नहीं चुका पाए तो आरोपियों ने बच्ची को अगवा कर लिया। तीन दिन बाद घर के पास के कूड़ाघर में बच्ची का शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची की हत्या गला घोंटकर की गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

No comments:
Post a Comment
Thanks For Visit my site