![]() |
| दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल और आरऐलडी जयंत चौधरी |
नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाये जाने को लेकर बिगत दिनों से आंदोलन चला रही है। इसी मुद्दे को आरएलडी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने की मांग को तर्कसंगत बतया है।
जयंत चौधरी ने ट्वीट कर कहा है कि ,' दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाना तर्कसंगत है। स्वस्थ लोकतंत्र में सत्ता का विकेंद्रीकरण आवश्यक होता है। जब राज्य सरकार को ज़मीन, क़ानून व्यवस्था और प्रशासन से जुड़े मद्दों पर अधिकार मिलेंगे, तभी जवाबदेही सुनिश्चित होगी।'
दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाना तर्कसंगत है। स्वस्थ लोकतंत्र में सत्ता का विकेंद्रीकरण आवश्यक होता है। जब राज्य सरकार को ज़मीन, क़ानून व्यवस्था और प्रशासन से जुड़े मद्दों पर अधिकार मिलेंगे, तभी जवाबदेही सुनिश्चित होगी।— Jayant Chaudhary (@jayantrld) April 26, 2019
दिल्ली के पूर्ण राज्य की मांग को स्पोर्ट के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने जयंत चौधरी का धन्यवाद किया है। सीएम ने जयंत चौधरी के ट्वीट को रीट्वीट कर कहा है कि,' दिल्ली के लोगों की इस माँग का समर्थन करने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया जयंत जी।'
दिल्ली के लोगों की इस माँग का समर्थन करने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया जयंत जी। https://t.co/xYFyvcubKM— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 26, 2019
बतादे कि, दिल्ली के पूर्ण राज्य के मुद्दा को बिगत चुनावों में बीजेपी और कोंग्रेश दोनों पार्टिया भी अपने घोषणा पत्र में प्रमुखता देती आई है। लेकिन 2019 लोकसभा चुनाव में दोनों पार्टियों के घोषणा पत्र से गायब है।

No comments:
Post a Comment
Thanks For Visit my site