लखनऊ: भाजपा ने बीते सोमवार को लखनऊ के एक वरिष्ठ नेता को इसलिए निष्कासित कर दिया क्योंकि उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को ‘गुजराती ठग’ कहा और पूछा कि भाजपा ने ‘प्रधानमंत्री’ चुना है या ‘प्रचार मंत्री'।
कई ट्वीट्स में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर हमला करते हुए, पार्टी के पूर्व प्रवक्ता आईपी सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की आजमगढ़ से उम्मीदवारी का भी स्वागत किया और उन्हें अपने आवास को चुनाव अभियान कार्यालय के रूप में उपयोग करने की पेशकश किया।
यह भी पढ़े - भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी ने विधायक राकेश बघेल को जूतों से जमकर पीटा
पार्टी ने विज्ञप्ति में लिखा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर आईपी सिंह को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बीते शुक्रवार को किए ट्वीट में उन्होंने लिखा, मैं एक उसूलदार क्षत्रिय परिवार से हूं। दो गुजराती ठग पिछले पांच वर्षों से देश की हिंदी भाषी क्षेत्र पर कब्जा करने के बाद लोगों को परेशान कर रहे हैं, जबकि हम चुप हैं।
सिंह ने आगे लिखा, ‘हमारा उत्तर प्रदेश गुजरात से छह गुना बड़ा है। हमारी अर्थव्यवस्था पांच लाख करोड़ रुपये की है वहीं गुजरात की सिर्फ एक लाख 15 हजार करोड़ रुपये है। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा हमने प्रधानमंत्री चुना है या प्रचारमंत्री? क्या देश का प्रधानमंत्री टी-शर्ट और चाय का कप बेचते हुए अच्छा लगता है।
हमने ‘प्रधानमंत्री’ चुना था या ‘प्रचारमंत्री’? अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से देश का पीएम क्या टी-शर्ट और चाय का कप बेचते हुए अच्छा लगता है? भाजपा वो पार्टी रही है जिसने अपने विचारों से लोगों के दिलों में जगह बनायी, मिस काल देकर और टी-शर्ट पहन कर ‘कार्यकर्ताओं’ की खेती असंभव है।— उसूलदार IP Singh (@IPSinghInd) March 25, 2019
यह भी पढ़े - भाजपा सरकार ने व्यापारियों को सिर्फ ठगने का काम किया - अखिलेश
श्री सिंह एक और ट्वीट में लिखा है कि, ' मैं उसूलदार क्षत्रिय कुल से हूँ।दो गुजराती ठग हिन्दी हृदय स्थल, हिन्दी भाषियों पर कब्जा करके पांच वर्ष से बेवकूफ बना रहे है। और हम खामोश है, हमारा उत्तर प्रदेश गुजरात से 6 गुना बड़ा और अर्थव्यवस्था भी 5 लाख करोड़ की, गुजरात 1लाख 15 हजार करोड़,इतने में क्या खायेगा क्या विकास करेगा।
मैं उसूलदार क्षत्रिय कुल से हूँ।दो गुजराती ठग— उसूलदार IP Singh (@IPSinghInd) March 25, 2019
हिन्दी हृदय स्थल,हिन्दी भाषियों पर कब्जा करके पांच वर्ष से बेवकूफ बना रहे है।और हम
खामोश है,हमारा उत्तर प्रदेश गुजरात से 6 गुना
बड़ा और अर्थव्यवस्था भी 5 लाख करोड़ की,
गुजरात 1लाख 15 हजार करोड़,इतने में क्या
खायेगा क्या विकास करेगा। https://t.co/LMHDCowXkG
उन्होंने आगे लिखा, भाजपा एक ऐसी पार्टी रही है जिसने अपनी विचारधारा के जरिए लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई। मिस्ड कॉल और टी-शर्ट के जरिए लोगों को जोड़ना असंभव है।
सिंह ने लिखा, पूर्वी यूपी के लोग बहुत खुश हैं और पूर्वांचल से अखिलेश यादव की उम्मीदवारी की घोषणा के बाद यहां के युवा उत्साहित हैं। यह जाति और धर्म की राजनीति का अंत है। अपने निष्कासन पर प्रतिक्रिया देते हुए, सिंह ने फिर ट्वीट किया, ‘मुझे मीडिया मित्रों से पता चला है कि मुझे पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
यह भी पढ़े - कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें अस्सी लोकसभा सीटों में से एक पर भी भाजपा को जीत ना मिले - अखिलेश यादव
उन्होंने कहा, मैंने पार्टी को अपने तीन दशक दिए हैं। यहां तक कि सच बोलना भी पार्टी में एक अपराध है। पार्टी ने अपना आंतरिक लोकतंत्र खो दिया है। मुझे माफ करना नरेंद्र मोदी जी! मैं आपकी आंखों पर पट्टी के साथ आपके चौकीदार के रूप में काम नहीं कर सकता।
सिंह ने 2019 के आम चुनावों में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में कथित तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की जगह लेने के लिए पिछले साल भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखा था।

No comments:
Post a Comment
Thanks For Visit my site