![]() |
| श्री अखिलेश यादव (सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री) |
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने व्यापारियों को सिर्फ ठगने का काम किया है। नोटबंदी और जीएसटी से व्यापार चैपट हुआ है और व्यापारियों की माली हालत बिगड़ी है।
बेरोजगारी में वृद्धि हुई है। भाजपा ने जो वादे किए थे उनको न निभाकर उसने लोगों का भरोसा तोड़ा है। विकास करने के बजाय भाजपा ने लोगों को भरमाने, भटकाने का काम किया है। इससे समाज का हर वर्ग परेशान है और ऊबा हुआ है। वह अब अपना निर्णय मतदान के दिन देगा।
यह भी पढ़े - कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें अस्सी लोकसभा सीटों में से एक पर भी भाजपा को जीत ना मिले - अखिलेश यादव
श्री यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में व्यापारी समाज के प्रतिनिधियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज काम करना चाहता है परन्तु भाजपा सरकार की नीतियों के चलते उसका काम धंधा सब चैपट होता जा रहा है।
भाजपा राज में बेरोजगारों की फौज का विस्तार होता जा रहा है। भ्रष्टाचार, आतंकवाद, कालाधन कुछ भी समाप्त नहीं हुआ है। सन् 1991 में वैश्वीकरणके साथ बाजार खोल दिया गया इससे विश्व व्यापार संगठन के दवाब में कई ऐसे निर्णय हुए जो देष के लिए हितकर नहीं थे।
यह भी पढ़े - प्राचीन मन्दिरों को तोड़े जाने से रोकना अगर अपराध तो योगी सरकार करें गिरफ्तार - संजय सिंह
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि खेत और बाजार का रिश्ता परस्पर निर्भर रहता है। किसान की खुशहाली से व्यापार भी फलता फूलता है। लेकिन सरसों की अच्छी फसल के बावजूद बाहर से खाने का तेल निर्यात किया जा रहा है। इससे किसान को नुकसान होगा। भाजपा के पास पैसा और मीडिया की ताकत है। ब्रांडिंग और मार्केटिंग की राजनीति में भाजपा माहिर है। भाजपा की साजिशों से हमें सावधान रहना है।
यह भी पढ़े - शहीदों की बात पर सीएम योगी आदित्यनाथ के टूट गये सब्र का बांध
व्यापारी प्रतिनिधियों ने कहा कि भाजपा ने उन्हें दिन दहाड़े धोखा दिया हैं। समाजवादी पार्टी और समाजवादी सरकार में ही उनको सम्मान और सुरक्षा हासिल होती रही है। उन्होंने संकल्प लिया कि वे सब एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को 2019 के लोकसभा चुनावों में विजयी बनाएंगे।
इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सर्वश्री पवन पाण्डेय पूर्व मंत्री, राकेश अग्रवाल तथा शिव सिंघानिया के साथ बड़ी संख्या में व्यापारी आए थे। इनमें प्रमुख थे सर्वश्री अबू बकर, अखिलेश पाल, आलोक गोप वृंदावन, दीपक माहेश्वरी, हिमांशु गुप्ता, जुगल अग्रवाल, लक्ष्मीपाल सिंह, माधव भीम, मो0 अहसान, मो0 तौसीद, मो0 रियाज, आलोक अग्रवाल, गौरव जिंदल, आशीष राठी, शिव सिंघानिया तथा दीपक माहेश्वरी थे।

No comments:
Post a Comment
Thanks For Visit my site