समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने आज कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों को जिताने के लिए दिनरात एक कर दें। कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि अस्सी लोकसभा सीटों में से एक पर भी भाजपा को जीत ना मिल सके। समाजवादियों का बहुजन समाज पार्टी से किया गया गठबंधन देशहित में एक ऐतिहासिक निर्णय है जिसकी पहली प्राथमिकता भाजपा को सत्ता में आने से रोकना है।
श्री यादव यहां पार्टी मुख्यालय, लखनऊ के डाॅ0 राममनोहर लोहिया सभागार में कर्नाटक, तमिलनाडू, केरल तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं के समूह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सन् 2019 के लोकसभा चुनाव अलग तरह के है। इन चुनावों में देश का भविष्य दांव पर लगा है। देश, लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए यह वक्त जीजान से जुटने का है।
यह भी पढ़े -
प्राचीन मन्दिरों को तोड़े जाने से रोकना अगर अपराध तो योगी सरकार करें गिरफ्तार - संजय सिंह
सपा बसपा गठबंधन के सामने भाजपा जीरो : अखिलेश
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा चाहे जितने समझौते या गठबंधन कर ले समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन के सामने उत्तर प्रदेश में जीरो हो जाएंगे। भाजपा ने कोई विकास नहीं किया। जो विकास हुआ समाजवादी सरकार में हुआ। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और वह केवल नफरत फैलाकर समाज को बांटने का ही काम करती रही है। इस सच्चाई से उत्तर प्रदेश का पत्ता-पत्ता परिचित है।
यह भी पढ़े -
अन्याय और भ्रष्टाचार का भाजपा राज में बोलबाला - अखिलेश यादव
श्री यादव ने कहा कि सत्ता प्रतिष्ठान द्वारा संवैधानिक अधिकारों का दुरूपयोग, जनता से किए गए वायदों का पूरा न करना और जनविरोधी तथा विकास विरोधी नीतियों के कारण भाजपा को सत्ताच्चुत करना लोकतंत्र के हित में है। देश नया प्रधानमंत्री चाहता है।
पुलवामा घटना की हो जांच, खुफियातंत्र की विफलता पर सरकार को देना होगा जवाब
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि पुलवामा की घटना की जांच होनी चाहिए। इसमें खुफियातंत्र की विफलता पर सरकार को जवाब देना होगा। 48 जवानों और फौजी अधिकारियों की शहादत का जवाब कौन देगा? भाजपा की केन्द्र में सरकार बनने के बाद 56 महीनों में 500 से ज्यादा जवान शहीद हुए। जनता ने भी मन बना लिया है कि भाजपा को इस बार फिर दिल्ली का रूख नही करने देंगे।
यह भी पढ़े -
यूपी इंजीनियर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमण्डल ने अखिलेश यादव से भेंट कर सौंपा ज्ञापन
भाजपा के कुप्रचार पर रोक लगनी चाहिए। भाजपा अपने स्वार्थ में कोई भी खतरनाक कृत्य कर सकती है। लेकिन अब जनता जान गई है। वह भाजपा की गुमराह करने वाली चालों को अवश्य पराजित करेगी। समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन की विश्वसनीयता के आगे भाजपा-आरएसएस की फरेबी चालें कभी सफल नहीं होंगी।
बतादे कि, सपा बसपा गठबंधन का प्रदेश की सभी सीटों का बटवारा हो चूका है। दोनों पार्टयों ने अब अपने अपने लोकसभा सीटों पर प्रत्यासियो को घोषणा की तैयारी शुरू कर दिया है।
सपा 37, बसपा 38 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, लोकसभा सीटों का बंटवारा
लोकसभा सीट पार्टी
- कैराना सपा
- मुरादाबाद सपा
- रामपुर सपा
- संभल सपा
- गाजियाबाद सपा
- हाथरस सपा
- फिरोजाबाद सपा
- मैनपुरी सपा
- एटा सपा
- बदायूं सपा
- बरेली सपा
- पीलीभीत सपा
- खीरी सपा
- हरदोई सपा
- उन्नाव सपा
- लखनऊ सपा
- इटावा सपा
- कन्नौज सपा
- कानपुर सपा
- झांसी सपा
- बांदा सपा
- कौशाम्बी सपा
- फूलपुर सपा
- इलाहाबाद सपा
- बाराबंकी सपा
- फैजाबाद सपा
- बहराइच सपा
- गोंडा सपा
- गोरखपुर सपा
- महराजगंज सपा
- कुशीनगर सपा
- आजमगढ़ सपा
- बलिया सपा
- चंदौली सपा
- मिर्जापुर सपा
- राबर्ट्सगंज सपा
- वाराणसी सपा
यूपी में 38 सीटों पर बीएसपी लड़ेगी चुनाव
- सहारनपुर
- बिजनौर
- नगीना
- अमरोहा
- गौतमबुद्धनगर
- बुलंदशहर
- मेरठ
- आगरा
- अलीगढ़
- फतेहपुर सीकरी
- आंवला
- शाहजहांपुर
- धौरहरा
- सीतापुर
- मिश्रिख
- मोहनलालगंज
- सुल्तानपुर
- प्रतापगढ़
- फर्रूखाबाद
- अकबरपुर
- जालौन
- हमीरपुर
- फतेहपुर
- अम्बेडकरनगर
- कैसरगंज
- श्रावस्ती
- डुमरियागंज
- बस्ती
- संतकबीरनगर
- देवरिया
- बांसगांव
- लालगंज
- घोसी
- सलेमपुर
- जौनपुर
- मछलीशहर
- गाजीपुर
- भदोही
रायबरेली-अमेठी गठबंधन ने कांग्रेस के लिए छोड़ी है।

No comments:
Post a Comment
Thanks For Visit my site