प्राचीन मन्दिरों को तोड़े जाने से रोकना अगर अपराध तो योगी सरकार करें गिरफ्तार - संजय सिंह - DAINIK JHROKHA

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 24, 2019

प्राचीन मन्दिरों को तोड़े जाने से रोकना अगर अपराध तो योगी सरकार करें गिरफ्तार - संजय सिंह

 प्राचीन मन्दिरों को तोड़े जाने से रोकना अगर अपराध तो योगी सरकार करें  गिरफ्तार -  संजय सिंह
AAP  संजय सिंह और कार्यकर्त्ता 


अयोध्या : आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हाथे में तख्ती लिये जिसमें लिखा था कि गिरफ्तार करो या दर्ज मुकदमा हटाओं, हां मैने मंदिर तोड़े जाने का विरोध कर अपराध किया है हमें गिरफ्तार करो। 'आप' के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के साथ कार्यकर्ता इसी तरह गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन करते नजर आये।






सांसद संजय सिंह ने कहा कि यूपी की योगी सरकार कायर है। इसलिए कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने का साहस नहीं जुटा पायी। हम सरकार की बंदरघुड़की से डरने वाले नहीं है। मंदिर गिराने के मसने व अन्य प्रकार की सरकार की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे। 

यह भी पढ़े - भाजपा भगाओ, भगवान बचाओ’ यात्रा शुरु करेगी 'आम आदमी पार्टी '



अगर गिरफ्तारी नहीं होती तो यह समझा जायेगा कि मुकदमा फर्जी था। इससे पूर्व जनपद पहुंचने पर आप सांसद संजय सिंह का प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया।






धरने को पूर्वांचल प्रान्त के अध्यक्ष संजीव सिंह रुहेलखंड प्रांत के अध्यक्ष निर्मल कुमार मिश्रा अवध प्रांत के अध्यक्ष बृज कुमारी सिंह, छवि यादव, प्रदेश सचिव सुधीर भारद्वाज, अंकुश चौधरी, बंसराज दुबे, पूर्वांचल जोन के सचिव सत्यम तिवारी, लखनऊ के जिला अध्यक्ष वैभव महेश्वरी, राजेंद्र कुमार वर्मा, रुचि यादव, कुमारी संतोष रस्तोगी, गंगा बक्स सिंह, तुषार श्रीवास्तव, अरविंद कमल, नदीम अहमद, डॉक्टर शौकत अली, शिव प्रसाद कश्यप, मुकेश सिंह, दिग्गज पांडे अरविंद कटिहार, मोहम्मद इरफान, शोहरत अली, दिनेश उपाध्याय आदि लोगों ने संबोधित किया कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने किया।

No comments:

Post a Comment

Thanks For Visit my site

Post Top Ad