JNU चार्जशीट पर पुलिस को कोर्ट की फटकार, AAP संजय सिंह बोले ‘मोदी भक्ति’ के चक्कर में अपनी इज़्ज़त नीलाम करने में जुटी है दिल्ली पुलिस - DAINIK JHROKHA

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, January 19, 2019

JNU चार्जशीट पर पुलिस को कोर्ट की फटकार, AAP संजय सिंह बोले ‘मोदी भक्ति’ के चक्कर में अपनी इज़्ज़त नीलाम करने में जुटी है दिल्ली पुलिस

JNU चार्जशीट पर पुलिस को कोर्ट की फटकार, AAP संजय सिंह बोले ‘मोदी भक्ति’ के चक्कर में अपनी इज़्ज़त नीलाम करने में जुटी है दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने JNU प्रकरण में पुलिस द्वारा दर्ज चार्जशीट को लेकर पुलिस को कड़ी फ़टकार लगाई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अपनी राय ज़ाहिर की है।








संजय सिंह ने ट्वीटर पर लिखा है कि, “मोदी सरकार और दिल्ली पुलिस में तय करना मुश्किल है की कौन ज़्यादा बेशर्म है? कितनी बार कोर्ट से फटकार लगी लेकिन दिल्ली पुलिस मोदी भक्ति में अपनी इज़्ज़त नीलाम करने में जुटी है।“


पुलिस को कोर्ट की फ़टकार के बादआम आदमी पार्टी राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस पर ‘मोदी भक्ति’ करने का आरोप लगाया। संजय ने कहा कि ऐसा करके पुलिस अपनी इज़्ज़त नीलाम कर रही है।





बतादे कि, कोर्ट ने आज दिल्ली पुलिस को कटी फ़टकार लगाते हुए न्याय विभाग की अनुमति के बग़ैर चार्जशीट दाख़िल करने पर सवाल उठाया है। कोर्ट ने साफ़ शब्दों में कहा कि, अगर आपके पास अनुमति नहीं थी तो आख़िर आपने एफ़आईआर दर्ज किया ही क्यों?


दरअसल कुछ दिनों पहले दिल्ली पुलिस ने साल 2016 में जेएनयू में हुए कथित नारेबाज़ी केस में कन्हैया कुमार सहित 10 लोगों के ख़िलाफ़ चार्जशीट दायर की थी।





इस चार्जशीट को केजरीवाल सरकार की मंज़ूरी के बग़ैर दायर किया गया था। जिसकी वजह से कोर्ट में दिल्ली पुलिस को कोर्ट द्वारा फटकार मिली कि बग़ैर अनुमति उसने चार्जशीट फ़ाइल क्यों कीया ?


दिल्ली पुलिस ने अपने जबाब में कोर्ट को कहा है कि वो 10 दिनों के भीतर दिल्ली सरकार से अनुमति ले लेगी।

यह भी पढ़े - दिल्ली में केजरीवाल ने किए 25 ऐसे ऐतिहासिक काम जो आपने कभी सपने में भी नहीं सोचे होंगे

No comments:

Post a Comment

Thanks For Visit my site

Post Top Ad