![]() |
| संजय सिंह ने उठाए राफेल पर सवाल, देंगे विशेषाधिकार हनन का नोटिस |
आम आदमी पार्टी के सांसद व वरिष्ठ नेता श्री संजय सिंह ने राफेल डील के मुद्दे पर प्रेस से बातचीत में कहा कि राफेल डील में बड़ा घोटाला हुआ है। हम लोकसभा और राज्यसभा में सुभाष भामरे के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस देंगे।
श्री संजय सिंह ने कहा कि देश के रक्षा राज्यमंत्री सुभाष भामरे ने 18 नवंबर 2016 को संसद में एक जवाब देते हुए कहा था कि राफेल का जो समझौता हुआ है। इक्यूप्मेंट्स के साथ उसका रेट 670 करोड़ है, लेकिन उसके बाद 19 मार्च 2018 को सुभाष भामरे ने जो जवाब दिया है उसमें बिना इक्यूप्मेंट्स रेट 670 करोड़ बताया गया है।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी केंद्र का LG के जरिए अड़ंगा जारी
इसके अलावा जबकि वही राफेल बनाने वाली कंपनी ने अपनी एनुअल रिपोर्ट में दर्शाया है के एक रफेल लगभग ₹1670 करोड़ का है। राफेल की कीमत पर मोदी सरकार के रक्षा राज्य मंत्री ने संसद में एक ही सवाल के जवाब में 2 अलग-अलग उत्तर क्यों दिए?
आप को बतादे की राफेल डील घोटाला को लेकर AAP नेता संजय सिंह को उधोगपति अनिल अंबानी ने 5000 करोड़ का मनहानि नोटिस भेजा था।

No comments:
Post a Comment
Thanks For Visit my site