![]() |
| श्री संजय सिंह (राज्यसभा सांसद आप ) फाइल फोटो |
अनिल अंबानी की कंपनी का 9,000 करोड़ रुपये का क़र्ज़ एनपीए घोषित होने पर आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह बोले चौकीदार की यारी, जनता की जेब पर भारी।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा और अपने पेज पर लाइब वीडियो के जरिए 9,000 करोड़ रुपये का क़र्ज़ को एनपीए घोषित करने पर अपनी बात रखते हुए कहा की आपको पता है की हालही में अनिल अम्बानी ने हमारे ऊपर देश के इतिहास में सबसे बड़ा 5000 करोड़ का मानहानि का नोटिस भेजा था।
उन्होंने मीडिया पर भी निशाना साधते हुए कहा की देश की सभी बड़े चैनल उधोग पतियों के हाथ में है। अम्बानी और अडानी के हाथ में है। इस लिए सभी टीवी चैनल से ये न्यूज गायब है। लेकिन वायर का तारीफ करते हुए कहा की हम वायर का धन्यवाद करते है की उन्होंने इस स्टोरी को किया है।
बता दे कि विजया बैंक ने अनिल अंबानी समूह के नेतृत्व वाली कंपनी रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग के कर्ज़ को मार्च तिमाही से गैर निष्पादित संपत्ति (एनपीए) के रूप में वर्गीकृत किया है. कंपनी केऑडिटर्स ने भी हाल ही में कंपनी के सुचारू रूप से चलने की क्षमता पर संदेह व्यक्त किया था।
इस कंपनी को पहले पीपावाव डिफेंस एंड ऑफशोर इंजीनियरिंग के नाम से जाना जाता था, जिसे बाद में 2016 में अनिल अंबानी समूह ने खरीद लिया और इसका नाम बदलकर रिलायंस डिफेंस एंड इंजीनियरिंग कर दिया. पिछले साल, इसका नाम फिर से बदलकर रिलायंस नेवल एंड इंजीनियरिंग कर दिया गया था।
इस कंपनी के ऊपर आर्थिक तंगी से जूझ रहे आईडीबीआई की अगुवाई वाले दो दर्जन से अधिक बैंकों का करीब 9,000 करोड़ रुपये का कर्ज़ बाकी है। अधिकांश ऋणदाता बैंक राज्य संचालित हैं।

No comments:
Post a Comment
Thanks For Visit my site