![]() |
| सांसद संजय सिंह और पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो ) |
लखनऊ : वीवीआईपी गेस्टहाउस में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन दौरे पर सवाल उठाए और मोदी को झप्पी वाला एक गप्पी प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि हर देश में जाकर मोदी वहां के राष्ट्राध्यक्ष को जबरजस्ती झप्पी दे-देकर अपने देश का अपमान हीं करवाते आ रहे है।
यह भी पढ़े : केजरीवाल सरकार का दिल्ली वालो को तोहफा, लाखों के दवा बिल से मिलेगी मुक्ति
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि 'मोदी ने चीन में जाकर भारत का अपमान करवाया है। उन्होंने चीन के आगे घुटने टेक दिए और यही नहीं,चीन के दबाव में अब भारत पाकिस्तान के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करेगा,जो अपने-आपमें भारतीय सेना के जवानों, अधिकारियों और उनकी महान शहादत और त्याग का भारी अपमान है।
देश का हर नागरिक,जो अपने देश से प्यार करता है, उसकी भावनाओं का अपमान है। मोदी पूरे देश के लोगों का सम्मान चीन और पाकिस्तान जैसे देशों को गिरवी रख आए हैं, इसके पहले भी पठानकोट में हुए हमले की जांच पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई को बुलाकर करवाने के पीछे मोदीजी की मंशा समझ में नहीं आई। हमने उस समय भी विरोध किया था।
यह भी पढ़े : न्यूनतम मजदूरी नहीं देने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाही : अरविंद केजरीवाल
आतंकी अफजल गुरु को शहीद का दर्जा देने वाली पीडीपी के साथ भाजपा आज कश्मीर में सरकार बनाकर बैठी है, ऐसे लोग किस हक से किसी भी व्यक्ति से देशभक्ति का सर्टिफिकेट मांगते हैं।

No comments:
Post a Comment
Thanks For Visit my site