![]() |
मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। सोनम की 8 मई (मंगलवार) को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। रविवार को मेहंदी की रस्म के बाद सोमवार (7 मई ) को संगीत सेरमनी के लिए मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में अनिल कपूर के परिवार और बॉलीवुड हस्तियों का जमावड़ा लगा। सबसे पहले कपूर फैमिली से अनिल कपूर और उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर पहुंचे। इसके बाद श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटियां जाह्नवी और खुशी पहुंची। ज्यादातर मेहमानों ने सफेद रंग के अलग-अलग शेड्स की ड्रेसिस पहनी थी। दुल्हन (सोनम) हर्षवर्धन और रिया कपूर भी खूबसूरत सफेद शेड्स् की ड्रेस में नजर आए।
वहीं जाह्नवी और खुशी भी सफेद गोल्डन लहंगे में नजर आईं। इस दौरान अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, स्वरा भास्कर और जैकलीन फर्नांडीज भी पहुंची. निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा अपनी पत्नी के साथ संगीत समारोह में पहुंचे। करण जौहर भी शामिल हुए।
बता दें कि सोनम समेत पूरा बॉलीवुड उनकी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। सोनम ने अपनी मेहंदी सेरेमनी में जमकर मस्ती की थी।
सोशल मीडिया पर सोनम कपूर के वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। सोनम अपनी मेहंदी के प्रोग्राम में काफी खुश और एक्साइटेड नजर आईं थी। सोनम ही नहीं बल्कि उनके पिता अनिल कपूर ने भी मेहंदी में जमकर डांस कर रहे थे। सोनम कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद अहूजा के साथ 8 मई को सिख रीति रिवाजो के साथ शादी करने वाली हैं। और 8 मई की रात को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन का भी आयोजन किया गया है। रिसेप्शन में बॉलीवुड की सभी बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।


No comments:
Post a Comment
Thanks For Visit my site