![]() |
| श्री अरविंद केजरीवाल और श्री गोपाल राय |
दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को श्रमिकों को आश्वस्त किया कि न्यूनतम मजदूरी से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किया जायेगा।
मुख्यमंत्री श्री केजरीवाल ने सभी श्रमिकों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने का आग्रह किया और आश्वस्त किया कि सरकार अपने स्कूलों को निजी विद्यालयों जैसा बनाने के लिए कदम उठा रही है।
श्रमिक दिवस के अवसर पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि हम उन लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे जो श्रमिकों के न्यूनतम मजदूरी के नियमों का उलंघन कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिल गया होता तो हम सभी संविदा कर्मियों को पक्का कर चुके होते। हम कुछ कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, लेकिन हम ऐसा जल्द ही करेंगे।
दिल्ली के श्रम मंत्री गोपाल राय ने ऐलान किया कि पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को जल्द ही डीटीसी बसों में निशुल्क यात्रा का पास मिलेगा।

No comments:
Post a Comment
Thanks For Visit my site